RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

भोजपुर:योग गुरु विक्रमादित्य ने विद्यालय के बच्चों को सिखाए योग के गुर।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 अप्रैल।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित व बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के नेतृत्त्व मे जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर के तत्वावधान में योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य ने बड़हरा स्वास्थ्य केन्द्र के उप स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के तत्वावधान मे मध्यविद्यालय सरैया मे प्रर्थना,भस्त्रिका,अनुलोम-विलोम, भ्रमरी,ध्यान को बतलाया।
हिन्दी नववर्ष और चैत नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में योग प्रशिक्षक स्वामी विक्रमादित्य ने छात्रो को योग सत्र चलाकर प्रशिक्षण देते हुए कहा कि नव वर्ष चैत शुक्ल प्रतिपदा का महत्व यह है कि ब्रह्मा जी द्वारा निर्मित सृष्टि का प्रथम दिवस है।भगवान श्रीराम व धर्मराज युधिष्ठिर का राज्यभिषेक दिवस है।सिक्खों के द्वितीय गुरु अंगददेव जी का प्रकाशोत्व है।संत झूलेलाल जी का प्रकाशोत्व है।चैत नवरात्र का प्रारंभ के साथ महाराजा विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत का शुभारंभ हुआ है।महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना हुई। हमारी संस्कृति हमारा गौरव है।उन्होंने सभी बच्चों को हिन्दी नववर्ष चैत शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2081के शुभारंभ पर हार्दिक शुभकामनाएँ भी दी।

Related posts

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की महत्वपूर्ण पहल : प्रदेश में स्थापित होगी ‘लैंग्वेज लैब’ युवाओं के लिए विदेशों में नौकरी की राह होगी आसान।

rktvnews

योग: मन की शुद्धि से मोक्ष तक का मार्ग।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक; कार्यों में तेजी लाने और पारदर्शिता बरतने का सख्त निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में होली मिलन सह कवि सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 जनवरी 24

rktvnews

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment