RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट 03 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था एवं CCTV के घेरे स्ट्राँग रूम में सुरक्षित: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 नवंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के क्रम में मतदान के उपरांत ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट को स्ट्राँग रूम में सुरक्षित रूप से रखा गया।
प्रथम चरण में भोजपुर जिला के सभी 07 विधानसभा क्षेत्रों यथा-192-संदेश, 193-बड़हरा, 194-आरा, 195-अगिऑव (अ०जा०), 196-तरारी, 197-जगदीशपुर एवं 198-शाहपुर में दिनांक-06.11.25को भोजपुर जिला के कुल 2551 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया गया। चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद मतदान में प्रयुक्त ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों / निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा केन्द्रीय प्रेक्षकों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए बाजार समिति, आरा स्थित विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्मित Polled EVM Strong Room में डबल लॉक सिस्टम के तहत सीलबंद कर रखा गया है।Polled EVM Strong Room की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किये गये है। आयोग के सुरक्षा में भंडारण प्रोटोकॉल के अनुसार स्ट्राग रूम की सुरक्षा के लिए 02 स्तरीय शस्त्र सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जिसमें अंदरूनी भाग की सुरक्षा का जिम्मा केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों को दिया गया है। न्यूनतम 01 प्लाटून अर्द्ध सैनिक बल तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त परिसर के बाहरी सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिला पुलिस तैनात है। इस प्रकार कुल 03 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। इसके अतिरिक्त 24X7 CCTV आदि प्रावधान सुनिश्चित किये गये है।
मॉक पोल के दोरान खराब पाये गये एवं सुरक्षित बची हुई अन्य ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट को आयोग के निदेशानुसार ब्लॉक रोड, आरा स्थित ई०वी०एम० वेयर हाउस में चिन्हित स्ट्रॉग रूम में निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत रखा गया है।
निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को लिखित रूप से सूचित किया गया है कि वे अपने प्रतिनिधियों को Polled EVM Strong Room की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी नियुक्त कर सकते है, उन्हें सुरक्षा के आंतरिक परिधि क्षेत्र से बाहर रहने की अनुमति दी गयी है। स्ट्राँग रूम का CCTV Display भी अभ्यर्थियों / प्रतिनिधियों क लिए उपलब्ध कराया गया है।
मतगणना दिवस दिनांक-14.11.2025 को Polled EVM Strong Room को अभ्यर्थियों / निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं केन्द्रीय प्रेक्षकों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए खोला जाएगा एवं मतगणना का कार्य किया जाएगा।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पॉलिटेक्निक संस्थानों से चयनित 212 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

rktvnews

उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल की अध्यक्षता में हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

बागपत:जनपद के 1338 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कन्या पूजन कार्यक्रम किए गए आयोजित।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment