RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्राप्त अधिकार को समझ कर उचित प्रयोग आवश्यक : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 दिसंबर। मंगलवार को विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में जगजीवन कॉलेज, आरा के माता इंद्राणी देवी सभागार में मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रो.डॉ.आभा सिंह ने किया। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में जिला विधिक प्राधिकार भोजपुर जिला के अधिवक्ता कृष्ण गोपाल मिश्र एवं मुख्य वक्ता के रूप में पॉलिटिकल साइंस विभाग, जगजीवन कॉलेज की सहायक आचार्य प्रो.सिंधु कुमारी थी। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्या ने कहा कि हमें मानव मात्र को प्राप्त होने वाले अधिकार को समझना होगा एवं उसका समुचित ढंग से प्रयोग भी करना होगा, तभी इस दिवस को मनाने की सार्थकता सिद्ध होगी। मुख्य वक्ता प्रो सिद्धू कुमारी ने मानवाधिकार का सार्वभौमिक घोषणा पत्र (UDHR) के प्रमुख बिन्दुओं का विस्तार से वर्णन किया। जिला विधिक प्राधिकार, भोजपुर के अधिवक्ता कृष्ण गोपाल मिश्र ने मानवाधिकार के व्यावहारिक पहलुओं पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सञ्चालन संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ शहजाद अख्तर ने किया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नवारुण घोष ने किया। इस अवसर पर कालेज के सभी शिक्षक एवं पर्याप्त मात्रा में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related posts

जनसुनवाई में आमजन को मिली राहत- अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र के 220 कार्यालयों में हुई जनसुनवाई, 2962 समस्याएं आयी, 2817 का मौके पर निस्तारण।

rktvnews

भोपाल:अपने कार्यों से दूसरों की जिंदगी को बेहतर बनाने में ही सफलता :राज्यपाल

rktvnews

काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:09 जनवरी 24

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से भेजे ₹ 1269 करोड़

rktvnews

गढ़वा:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर सुबह-ए-झारखण्ड के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment