RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शांतिपूर्ण मतदान संपन्न! 55-56 प्रतिशत मतदान।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 07 नवम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र मे मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं है। मतदान गुरुवार को अहले सुबह सात बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चला। महिलाओं तथा पुरूषों ने कतारबद्ध होकर  मतदान किया। मतदाताओं  मे मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा। सरकार द्वारा महिलाओं को दस हजार रुपया देने तथा वृद्धावस्था पेंशन की राशि में बढ़ोतरी किये जाने की घोषणा का असर महिलाओं मे दिखा। महिलाओं ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर अमरेंद्र कुमार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि शाम साढे पाॅच बजे तक लगभग 56 प्रतिशत मतदान हुआ। सहजौली प्लस टू विद्यालय तथा सहजौली मठिया स्थित मध्य विद्यालय में मतदान केंद्र पर पूरे जोश के साथ लोगों को  मतदान करते देखा गया। लालू डेरा, ईश्वरपुरा, करनामेपुर, सुहियां, वंशीपुर, शाहपुर नगर पंचायत तथा रानीसागर सहित बिहिया प्रखंड के अंतर्गत आने वाले गाँवों तथा बिहिया नगर पंचायत मे लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। मौक पोल के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम मे गङबङी आई जिसको तुरंत ठीक कर पोलिंग की प्रकिया चालू कराई गई। शाहपुर के हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे तथा बिहिया मे दो आदर्श बूथ बनाया गया था। शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के 376 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। शाहपुर प्रखंड मे 203 तथा बिहिया प्रखंड मे 173 मतदान केंद्र बनाया गया है। विदित हो कि शाहपुर और बिहिया प्रखंड शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

Related posts

भोजपुर: लोक अदालत के आयोजन को ले जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: 30 और 31 मार्च को भी कर सकते है अपने बिजली बिल का भुगतान,खुले रहेंगे काउंटर।

rktvnews

भोजपुर सहित बिहार की महिला पर्वेक्षिकाएं 6 दिवसीय हड़ताल पर।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने देवघर एम्स के पास केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने का दिया निर्देश।

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

दुमका:न्याय तभी सार्थक है जब वह आम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए: मुख्य न्यायाधीश,तरलोक सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment