RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

गिरीडीह:खनिज संसाधनों की अवैध ढुलाई पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

दो मिनी ट्रक ढिबरा समेत जब्त, संचालकों पर कार्रवाई प्रारंभ।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)03 दिसंबर।खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में खनिज संसाधनों की अवैध ढुलाई एवं खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ अनिमेष रंजन के नेतृत्व में दिनांक 02.12.2025 की देर रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान पूर्णतः गोपनीय सूचना के आधार पर संचालित किया गया, जिसमें बताया गया था कि इलाके में अवैध रूप से ढिबरा (माइका स्क्रैप) की ढुलाई की जा रही है।
सूचना प्राप्त होते ही अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से घोड़थम्बा-जमुआ मुख्य मार्ग में ढिबरा लदे दो मिनी ट्रक पकड़े गए। दोनों वाहनों को तत्काल जप्त कर धनवार थाना की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन ने कहा कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन एवं ढिबरा परिवहन का नेटवर्क सक्रिय था, जिसे समाप्त करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में अवैध खनन एवं ढुलाई में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। खनिज माफियाओं के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन सतत निगरानी कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध खनन से सिर्फ सरकारी राजस्व की क्षति ही नहीं होती, बल्कि इससे पर्यावरण व प्राकृतिक संसाधनों को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है। इसीलिए प्रशासन इस प्रकार की सभी अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

नवादा:आइसीआइसीआइ बैंक ने ट्रैफिक जागरूकता अभियान के लिए एक सौ ट्रैफिक फ्लेसर लाइट और 7 जोड़े ट्रैफिक ट्रॉली ,यातायात पुलिस नवादा को उपलब्ध कराया।

rktvnews

रामगढ़:ब्लास्टिंग कर अवैध मुहानों को बंद करने का कार्य हुआ शुरू।

rktvnews

सीतामढ़ी:जिलाधिकारी ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक,दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोपाल:समान नागरिक संहिता उच्च स्तरीय समिति जिलों में जाकर नागरिकों के प्राप्त करेगी सुझाव।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

केंद्र ने खुला बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के दौरान 2316 बोलीदाताओं को 2.85 एलएमटी गेहूं और 5180 मीट्रिक टन चावल बेचा।

rktvnews

Leave a Comment