RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:समाजसेवी सरफराज अहमद खां के नेतृत्व में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 नवंबर। सोमवार को चकिया आरा में सामाजिक जागरूकता हेतु सक्रिय समाजसेवी सरफराज अहमद खां के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।इनके साथ सहयोगी के रूप में शमीम अख्तर मस्नून शादाब अख्तर नुसरत परवीन आदि रहे।उन्होंने ग्रामीण जनता के बीच वोट के महत्व को बताया उन्होंने कहा के वोट आप का अधिकार है और आप अपने अधिकार का सही इस्तमाल करे,सही प्रतिनिधि को चुने। इस अवसर पर पूर्व वार्ड सदस्य मो o जसीम बारी पंचायत सदस्य प्रत्याशी आसिफ इकबाल रूमाना परवीन आदि उपस्थित रहे।मो o जसीम बारी ने सभी से बढ़ चढ़ कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने की अपील की और कहा की
छोड़ो अपने सारे काम, चलो करे पहले मतदान ।
रूमाना परवीन महिलाओं के संबोधित करते हुए कहा के 6 नवंबर को वह रसोई से बाहर निकल कर पहली पंक्तियां में बिना किसी भय के अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट करे ।यह आप का संवैधानिक अधिकार है। युग बदल रहा है ,महिलाएं शसक्त हो रही है,अपनी जागरूकता का परिचय दे वोट अवश्य करे। सरफराज अहमद ने सभी मतदाताओं से पर्ची प्राप्त होने,मतदान केन्द्र कहां है,तथा आवश्यक पहचान पत्र भी साथ रखने की हिदायत दी।किसी के लोभ लालच या बहकावे में नहीं आना है बल्कि स्वविवेक से अच्छे प्रत्याशी का चयन करना है।यह अधिकार पांच साल पर मिलता है।

Related posts

राजस्थान:विधानसभा अध्यक्ष ने जवानों के साथ मनाया रक्षा पर्व।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में नियोजित व्यवधानों पर क्षोभ व्यक्त किया।

rktvnews

पटना:डाइबिटीज से बचने के लिए हर हाल में चलना जरूरी है।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को किया संबोधित, कहा- प्रशिक्षण में अपनी शंकाओं को दूर कर लें, मतदान दिवस पर कोई लापरवाही नहीं हो।

rktvnews

भोजपुर:डा के एन सिन्हा की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की पहली बैठक संपन्न।

rktvnews

आरा नगर रामलीला समिति द्वारा आयोजित कृष्ण लीला के पांचवें दिन कंस वध,द्रौपदी चिर हरण सरीखे दृश्यों का हुआ मंचन।

rktvnews

Leave a Comment