RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)14 मार्च।जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष ,पारदर्शी सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज ग्राम सुन्हैड़ा, बसी क्रिटिकल /वल्नरेवल मतदेय स्थल / मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और ग्राम वासियों से भयमुक्त होकर स्वतंत्र रूप से मतदान करने का आवाहन किया ।
संवेदनशील ,अति संवेदनशील बूथो का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कहां की लोकतंत्र के सम्मान के लिए मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले ले स्वयं भी मतदान करें और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें उन्होंने कहा भयमुक्त होकर मतदान करें आपका वोट आपकी ताकत है गांव में शांति व्यवस्था कायम रहनी चाहिए मतदान केंद्रों पर छाया, रैंप ,प्रकाश व्यवस्था आदि सभी मूलभूत सुविधाएं मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मिलेंगी जिस व्यक्ति का वोटर लिस्ट में नाम होगा वह अपने मतदान केंद्र पर शांतिपूर्वक मतदान करें जनपद में बहुत ही शांतिपूर्वक मतदान होगा ,बिना प्रलोभन में आए हुए भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपना पसंदीदा नेता चुने कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें।
इस अवसर पर एसडीएम ज्योति शर्मा ,पुलिस क्षेत्राधिकार प्रीता सिंह तहसीलदार ,ग्राम प्रधान सहित आदि गांव के सम्मानित लोग उपस्थित रहें।

Related posts

प्रधानमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

नायक कौन आईएएस कृष्णैया या सामंतवादी जातिवादी बाहुबली नेता आनंद मोहन??

rktvnews

विश्व अहिंसा दिवस पर जिले भर में किया गया सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन।

rktvnews

रामगढ़:भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर के जाने मतदान के अनुभव।

rktvnews

राष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सभा के आठवें सत्र के शुरु हुए पूर्ण अधिवेशन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:निर्वाची पदाधिकारी-193 बड़हरा विधानसभा में सफल संचालन हेतु निदेशित किया गया।।

rktvnews

Leave a Comment