RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :परमात्मा को प्राप्त करने का संगीत सबसे निकटतम मार्ग : डॉ के.एन. सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अगस्त।महाजन टोली स्थित आनंद कंद भगवान की ठाकुरबाड़ी में आयोजित 112वां श्री कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह की चतुर्थ निशा का उद्घाटन शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. के. एन. सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इस अवसर पर डॉ. सिन्हा ने कहा कि परमात्मा को प्राप्त करने का संगीत सबसे निकटतम मार्ग है। ईश्वर उपासना के लिए सात्विक संगीत से प्रभावशाली कोई दूसरा माध्यम नही है। वर्तमान भारतीय शास्त्रीय संगीत की सात्विकता अद्वितीय है । इस अवसर पर डॉ. सिन्हा ने कई कृष्ण भजन प्रस्तुत कर समां बाँधा । इस अवसर पर सुविख्यात तबला वादक राणा प्रताप सिन्हा ने बनारस घराने की वादन शैली में उठान, बाँट, फर्द, गत व विभिन्न लयकारियों को सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । वही नृत्यांगना खुशी कुमारी गुप्ता ने कथक नृत्य में शिव स्तुति, तीन ताल में पारम्परिक कथक प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी । वही श्री देवेश दुबे ने तबले की थाप से दर्शकों का हृदय झनकृत कर दिया । गुरु बक्शी विकास ने राग आभोगी कान्हड़ा में बंदिश “सैया डर लागेला मनमा” ठुमरी मोरी गागरिया काहे को फोड़ी रे श्याम ” व दादरा ” रसीले भर दे मोरी गगरी” प्रस्तुत कर भारतीय संगीत की अनुगूंज की । मंच संचालन अजीत पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन श्रेया पांडेय ने किया ।

Related posts

जयपुर:प्रदेश में एलपीजी गैस, डीजल और पैट्रोल की पर्याप्त सप्लाई और स्टोरेज : मुख्य सचिव

rktvnews

सारण:विभिन्न त्योहारों के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गृह विभाग द्वारा निर्धारित प्रावधानों का सख्ती से करें अनुपालन: आयुक्त एम सरवनन

rktvnews

भोजपुर : डीएम और डीडीसी ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं अंतर्गत लाभुकों को लाभ किया वितरित।

rktvnews

भोजपुर:गरीबों को वैकल्पिक व्यवस्था कर भूमि और पक्का मकान बनाए सरकार : मनोज मंजिल

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) भोजपुर ने की बैठक।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई JSLPS की समीक्षा बैठक – ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और प्रोसेसिंग यूनिट्स पर रहा मुख्य फोकस।

rktvnews

Leave a Comment