RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति और पाठ्यक्रम पूर्णता को लेकर दिए निर्देश।

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा (फाइल फोटो)

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)02 नवंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को निर्देश दिया है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की 75% उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नियमित उपस्थिति से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली मॉडल प्रश्नपत्रों का वितरण सभी प्रभारी शत-प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थी आगामी परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें।
साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को पुनरावृत्ति और अभ्यास का पर्याप्त समय मिल सके।
उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी विद्यालयों में प्री टेस्ट, फॉर्म भराने से पहले कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि कमजोर विद्यार्थी की पहचान कर आवश्यक क्लास चलाया जा सके, जिससे कमजोर विद्यार्थी भी वार्षिक परीक्षा 2026 में बेहतर परिणाम पा सके।

Related posts

लखीसराय:नशामुक्त भारत खुशहाल भारत का संकल्प,नशा के खिलाफ जीविका दीदियों ने निकाली रैली।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने स्व. लेखराम ठेकेदार को की श्रद्धांजलि अर्पित

rktvnews

भारतीय नौसेना के मिशन में तैनात युद्ध पोत ने संकट में फंसे एमवी आइलैंडर जहाजको महत्वपूर्ण विस्फोटक आयुध निपटान और चिकित्सा सहायता प्रदान की।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जिला स्थापना दिवस पर लगाए गए स्टालों से प्रदर्शित की गई जिले की विकास की गाथा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment