RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:नशामुक्त भारत खुशहाल भारत का संकल्प,नशा के खिलाफ जीविका दीदियों ने निकाली रैली।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार)18 नवंबर।नशा मुक्त अभियान के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर जीविका दीदियों ने नशा के खिलाफ एक बार फिर से आवाज बुलंद की है।
18 नवंबर को अभियान के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर जीविका दीदियों ने रैली निकाली और आपने अपने सामुदायिक संगठनों में संकल्प सभा का आयोजन किया । लखीसराय जिला के सभी 7 प्रखंडों में गठित 17 संकुल स्तरीय संघ एवं 4 सौ से अधिक ग्राम संगठनों में नशा मुक्त कार्यक्रम का आयोजन जीविका दीदियों के द्वारा किया गया । जीविका दीदियों ने नशा मुक्त भारत खुशहाल भारत का संकल्प लिया और फिर अपने अपने गांव में रैली भी निकाली । जीविका दीदियों ने लोगों से अपने परिवार और बच्चों की खुशहाली के लिए नशा नहीं करने की अपील की ।
इसके साथ ही सभी ग्राम संगठनों में केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए वेब लिंक से भी जीविका दीदियां, कैडर और जीविका कर्मी जुड़े और ऑन लाइन भी नशा नहीं करने और नशा के खिलाफ अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया । बेब लिंक से नशामुक्ति अभियान हेतु संकल्प लेने वाली जीविका दीदियां, कैडर और जीविका कर्मियों को प्रमाण पत्र भी ऑन लाइन जारी किया गया ।
नशा मुक्त भारत अभियान की 5 वीं वर्षगाँठ पर नशीले पदार्थों के उपयोग के विरुद्ध समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशा-मुक्ति का संदेश पहुँचाने की शपथ जीविका दीदियों ने दृढ़ संकल्प के साथ ली और लोगों से स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण हेतु आगे आने का आह्वान भी किया ।

Related posts

भोजपुर:बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, दो बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने राजगीर में सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाई-वे के निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं राष्ट्रीय उच्च पथ 82 पर नवनिर्मित आर.ओ.बी. का किया उद्घाटन।

rktvnews

दरभंगा जिले में स्थित NDRF की टीम ने बचाई सड़क दुर्घटना में घायलों की जान।

rktvnews

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।

rktvnews

अवसंरचना वित्त सचिवालय, आर्थिक कार्य विभाग ने 24 और 25 मई 2023 को भोपाल में मध्य प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी में अवसंरचना आउटरीच कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज में गरबा डांस प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment