
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11 नवंबर। रविवार को भोजपुर जिला का 53 वाॅं स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में मनाया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी, जिला सत्र न्यायाधीश,उप विकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा 53 स्थापना दिवस पर गुब्बारा उड़ाया गया।
जिला के स्थापना दिवस पर जिले की तमाम गतिविधियों को स्टॉल के माध्यम से दिखाया गया जिसमें विकास की बातों की विस्तार से जानकारियां प्राप्त हुई।जिला ने पदाधिकारी अपने संबोधन में जिले की प्राचीन गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए विकास की गति
बढ़ाने की बात कही जिसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। इन्होंने बताया की राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत स्वच्छ गांव समृद्धि गांव, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंध, जल जीवन हरियाली, मनरेगा इत्यादि योजनाओं द्वारा इस जिले में काफी सराहनीय कार्य किया गया है। जिसके लिए भोजपुर जिला को राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार और सम्मान भी मिले हैं। यह जिला के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में लगाए गए सभी स्टालों का जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी ने अवलोकन किया और उनसे विशेष जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा ड्रोन के माध्यम से गुलाब जल का छिड़काव काफी महत्वपूर्ण रहा।
आपदा प्रबंधन के माध्यम से सुरक्षा के संपूर्ण उपाय विभाग द्वारा बताया गया जिसमें बाढ़ भूकंप आगलगी से बचाव आदि की विशेष जानकारी दी गई।
साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा खेलकूद इत्यादि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। आयोजन स्थल पर बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा 56 प्रदर्शनी (स्टॉल्स)लगाया गया है जो इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र है । साथ ही इस कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त भोजपुर के द्वारा प्रातः प्रभात फेरी को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उसके बाद विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम यथा खेलकूद प्रतियोगिता, चित्रांकन/पेंटिंग, निबंध, मेहंदी, क्विज प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी के द्वारा 53 दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा लोकगीत ,नृत्यकला एवं गंगा अवतरण प्रसंग की प्रस्तुतीकरण किया गया। इस विशेष आयोजन का समापन प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर किया गया।
