RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान के लिए किया प्रेरित।

मतदाता जागरूकता अभियान में घर की बहुएं भी हुई शामिल।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)02 नवंबर।विधानसभा चुनाव में सभी मतदाताओं से मतदान सुनिश्चित कराने जो लेकर जीविका द्वारा व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान जारी है ।
रविवार को लखीसराय में जीविका दीदियों ने बड़े स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया । छुट्टी के दिन सभी घर पर थे लिहाजा जीविका दीदियों ने घर -घर जाकर मतदाताओं को मतदान के अपने अधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक किया । मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जीविका दीदियों ने खास प्रयोग किया । उन्होंने गांव की सबसे वृद्ध मतदाताओं और सम्मानित महिलाओं को साथ लेकर घर- घर जाकर और व्यक्तिगत संपर्क करते हुए मतदान का अलख जगाया।बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने हाथों में मतदान से संबंधित बातों की तख्तियां लेकर नए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया । घर की बहुएं भी मतदाता जागरूकता अभियान में हुई शामिल ।
लखीसराय जिला के सभी प्रखंडों में जागरूकता रैली निकाली गई और मानव श्रृंखला का निर्माण करते हुए मतदान के प्रति जीविका दीदियों और सभीं कैडर ने एकरूपता दिखाई ।
6 नवंबर को लखीसराय में मतदान है लिहाजा जीविका से संबद्ध सभी सामुदायिक संगठनों की विशेष बैठक आयोजित करते हुए मतदान के लिए संकल्प लिया गया ।
सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक जीविका से संबद्ध सभी सामुदायिक संगठनों द्वारा बड़े स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी, जागरूकता रैली, रंगोली एवं मेंहदी निर्माण, संकल्प सभा, संध्या चौपाल और कैंडल मार्च का विशेष आयोजन किया जाएगा ।
सोमवार को संध्या समय में सभी 5 सौ 80 ग्राम संगठनों द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा और 6 नवंबर को सभी मतदाताओं को मतदान हेतु अलख जगाई जाएगी ।
रविवार को जिला परियोजना समन्वयन इकाई, जीविका द्वारा सोमवार को बड़े स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान को गांव- गांव और जन- जन तक के जाने के लिए रणनीति बनाई गई ।अनीता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका ने सभी परियोजनकर्मियों और कैडर को सोमवार को विशेष मतदाता जागरूकता अभियान के क्रियान्वयन एवं चुनाव के दिन घर- घर से मतदाताओं को मतदान केंद्र तक वोट देने के लिए ले जाने हेतु दिशा निर्देश दिया ।
सोमवार को मतदाता जागरुकता अभियान विशेषकर कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र में चलाए जाएंगे जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम था ।

Related posts

सिवान:टीबी मुक्त अभियान को लेकर समाहरणालय सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुई सोनाली सिंह।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा के कार्य योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:माई बहन मान योजना”नारी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल : संजय कुमार तिवारी

rktvnews

Leave a Comment