RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रारम्भ होगा स्वच्छता अभियान 2.0

जिले में ग्रामीण विकास कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)31 अक्टूबर।कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में आज इंदौर जिले के ग्रामीण अंचल कि समुचित स्वच्छता व्यवस्था बनाये रखने हेतु मुख्य कार्यपालन आधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन द्वारा वृहद बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभाग्रह में किया गया। बैठक में श्री जैन द्वारा इंदौर ग्रामीण क्षेत्रो में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान 2.0 प्रारम्भ करने हेतु सर्व सम्बन्धित पंचायतों के प्रतिनिधि व कर्मियों को विस्तार से अवगत कराया गया।
बैठक में इंदौर शहर से लगी हुई व प्रमुख राजमार्गो के समीप कि कुल 32 पंचायतें अभियान के प्रारम्भिक चरण में चयनित कि गयी है। बैठक में जिला पंचायत सभाग्रह में सम्बन्धित पंचायतों के सरपंच, सचिव, उपयंत्री सहित अन्य जिला व जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित हुए। अभियान के दौरान आगामी 1 माह में इन पंचायतों में कचरा निपटान की आदर्श व्यवस्था बनाये जाने, नियमित कचरा संग्रहन वाहन संचालन की व्यवस्था, सेग्रीगेशन शेड की तत्काल व्यवस्था किये जाने हेतु सभी को उन्मुखीकरण कर आवश्यक निर्देश दिए गये। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत वार समीक्षा कर वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों का आंकलन किया गया तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त संसाधनों की प्रतिपूर्ति के निर्देश सम्बन्धित पंचायतों व सीईओ जनपद पंचायतों को दिए गये। अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार सहित समाज के हर वर्ग, जनप्रतिनिधियों, स्व सहायता समूह आदि को समाहित कर अभियान को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि अभियान के निरंतर अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय दल भी गठित किये गये है जो प्रतिदिन आवंटित पंचायतों में कचरा प्रबंधन व्यवस्था का अनुश्रवण कर कार्य को सुनिश्चित करेंगे। अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, इस हेतु सीईओ जनपद को निर्देशित किया गया। साथ ही अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने हेतु भी सम्बन्धितों को अवगत कराया गया।
बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यक्रम एवं शासकीय अभियानों के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की गयी। सीईओ सिद्धार्थ जैन ने ग्रामों को आत्मनिर्भर ऊर्जा संपन्न बनाए जाने के उद्देश्य से नवकरणीय उर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर आवश्यक सर्वे व चयनित ग्रामों में शिविर आयोजन कर ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक कर तत्काल जानकारी एकत्रित कर सौर ऊर्जा संपन्न ग्राम बनाए जाने हेतु निर्देशित किया। मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना के प्रावधानों से समस्त विभागीय अधिकारियों को अवगत करते हुए आगामी एक माह में जिले के चयनित ग्रामों का 5 वर्ष की विस्तृत कार्ययोजना बनाये जाने हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में वित्त वर्ष समाप्ति तक सभी पंचायतों में आदर्श मोक्ष धाम निर्मित किये जाने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने हेतु सभी जनपदों को निर्देशित किया गया। साथ ही समस्त योजनाओं में लंबित E-kyc कार्य को भी समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में एक बगिया माँ के नाम योजना अंतर्गत वर्तमान तक की प्रगति हेतु विस्तार से समीक्षा कर मुख्य कार्यपालन आधिकारी द्वारा समय सीमा में योजना अंतर्गत निहित प्रावधानों के अनुरूप कार्य करने हेतु सर्व सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ संजय तिवारी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिक सेवा संजय सोलंकी, समस्त जनपद पंचायत सीईओ, सहायक यंत्री एवं जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी व विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पीयूष गोयल ने इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) की तीसरी वैयक्तिक मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

rktvnews

बक्सर है दुनिया का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

राजस्थान: अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास पर खरी उतरेगी दरगाह सम्पर्क सड़क पुलिस चौकी-विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने पूजा पंडालों और रावण वध कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रीति अदाणी ने दिया स्किल इंडिया का मंत्र।

rktvnews

हरित दिवाली अभियान के साथ, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ईआईएसीपी कार्यक्रम केंद्र, मिशन लाइफ के अंतर्गत नागरिकों को स्वच्छ, शुभ और हरित दिवाली के लिए प्रेरित कर रहा है।

rktvnews

Leave a Comment