RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम और एसपी ने पूजा पंडालों और रावण वध कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)09 अक्टूबर । मंगलवार को जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र अंतर्गत पूजा पंडालों एवं विजयादशमी के अवसर पर किला मैदान में रावण बध कार्यक्रम स्थल का सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर को रावण दहन कार्यक्रम से पूर्व रामलीला समिति के अध्यक्ष/सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर मिनट टु मिनट कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा रावण दहन के समय भीड़ को नियंत्रित करने हेतु मजबूत बैरिकेडिंग (जाली सहित) वॉच टावर का निर्माण हेतु कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को किला मैदान की पर्याप्त साफ सफाई, पर्याप्त रोशनी, प्रवेश एवं निकास द्वार बनाने के साथ नियंत्रण कक्ष पर फ्लैक्स/बैनर लगाने का निर्देश दिया गया।
नजारत उप समाहर्ता बक्सर को निदेश दिया गया कि किला मैदान में चिन्हित कंट्रोल रूम में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाना सुनिश्चित करेंगे।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि नजारत उप समाहर्ता से समन्वय स्थापित कर रावण वध कार्यक्रम का लाइव प्रसारण करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से किला मैदान में पर्याप्त संख्या में अग्निशाम वाहनों के साथ अग्निको की प्रतिनियुक्ति करेंगे।
सिविल सर्जन बक्सर को निर्देश दिया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु किला मैदान में आवश्यक जीवन रक्षक दावों के साथ तैयार हालत में एंबुलेंस एवं चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करेंगे।
नगर क्षेत्र अंतर्गत पूजा पंडालों के निरीक्षण के क्रम में संबंधित आयोजनकर्ताओं एवं पूजा समिति के अध्यक्ष/सचिव से वार्ता कर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से किए जा रहे तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
पंडाल निर्माण के क्रम में सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सुधार हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। ताकि अब के दौरान किसी भी दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पूजा समितियों के अध्यक्ष/सचिव को अपने पंडाल के आस पास ज्यादा से ज्यादा वॉलिंटियर की प्रतिनियुक्ति एवं पंडाल की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी का अधिष्ठापन सुनिश्चित कराने हेतु कहा गया।
पूजा समितियों के अध्यक्ष/सचिव अपने पंडाल में प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार अलग-अलग बनाएंगे। जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन के उपरांत आने-जाने के क्रम में कोई परेशानी न हो।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का स्थापना दिवस आयोजित,बच्चों की सुरक्षा हमारा संकल्प : डा सुनीता सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

गढ़वा:विद्यालय से चावल विक्रय मामले में उपायुक्त की सख्त कार्रवाई।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की महत्वपूर्ण पहल : प्रदेश में स्थापित होगी ‘लैंग्वेज लैब’ युवाओं के लिए विदेशों में नौकरी की राह होगी आसान।

rktvnews

राजस्थान: बच्चों की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए क्लास रूम में ईमानदारी से प्रयास जरूरी-शासन सचिव

rktvnews

Leave a Comment