RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़ :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधायक ममता देवी के ससुर स्मृति शेष-स्व० सरयु महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/रामगढ़ (झारखंड)31 अक्टूबर।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रामगढ़ विधायक ममता देवी के दुलमी प्रखंड, होहद गांव स्थित आवास पहुंचे। वहां उन्होंने विधायक ममता देवी के ससुर स्मृति शेष-स्व० सरयु महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने विधायक ममता देवी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।
इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो सहित अन्य विधायकगण एवं कई गणमान्य लोगों ने भी स्मृति शेष-स्व० सरयु महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विदित हो कि विगत 20 अक्टूबर 2025 को रामगढ़ विधायक ममता देवी के ससुर सरयु महतो का निधन हो गया था। स्व० सरयु महतो अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री, दो पुत्रवधु सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Related posts

पढ़ाई बढ़ी… लेकिन स्किल क्यों नहीं बढ़ी?

rktvnews

श्रीलंका की अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना,वर्तमान में जीने की कला विशेषज्ञ डॉ अंजली मिश्रा का राष्ट्रपति निलयम,हैदराबाद में जबरदस्त प्रस्तुति।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में टी0बी0 फोरम से संबंधित बैठक संपन्न!टी0बी0 मरीजों की जांच व मरीजों के इलाज हेतु दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 अक्टूबर 25

rktvnews

राजस्थान:दैनिक भास्कर अवॉर्ड समारोह- समाज को सकारात्मक दिशा देने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment