RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: पेनालिटी शूट कर किंगफिशर की टीम पहुंची फाइनल में।

आरा/भोजपुर 08 दिसंबर।जिला फुटबाल संघ भोजपुर आरा के तत्वाधान में चल रहे राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2023/24 का वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में शुक्रवार को प्रथम सेमीफाइनल मैच किंगफिशर स्मार्ट ब्रदर फुटबॉल क्लब बनाम आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के बीच खेला गया। मैच के शुरुआती छण से ही दोनों टीमें एक दूसरे पर अंधाधुंध हमले करने लगी लेकिन दोनों टीम गोल करने में नाकाम साबित रही मध्यांतर तक बराबरी का खेल चला और मैच के 66 मिनट में बेरथ टीम के खिलाड़ी सत्यम कुमार ने अपनी टीम के लिए शानदार गोल किया किंगफिशर की टीम ने धावा बोलते हुए काउंटर अटैक करते हुए उत्तम कुमार द्वारा किंगफिशर के लिए गोल किया गया और मैच को बराबरी पर ला दिया।90 मिनट तक मैच एक एक गोल की बराबरी पर रहा इस तरह निर्णायक द्वारा अतिरिक्त समय 15 मिनट का लिया गया मैच के 96 मिनट में किंगफिशर टीम के खिलाड़ी अंकित कुमार ने अपनी टीम के लिए शानदार गोल किया और मैच में 2/1 से बढत बना लिया फिर बेरथ ने अटैक करते हुए सत्यम कुमार ने गोल किया और मैच को बराबरी पर ला दिया अधिक समय के बाद दोनों टीमें दो-दो गोल से बराबरी पर थी और इसके बाद रेफरी को पेनल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा और किंगफिशर की टीम ने मैच को 6/5 से जीतकर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में धनंजय यादव जिला परिषद सदस्य एवं असमंजस सिंह पूर्व जिला परिषद सदस्य ,शैलेंद्र राम पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद थे।इस मैच के निर्णायक के रूप में धनजी कुमार, रमेश सिंह ,नितिन कुमार, रवि कुमार थे।
संघ के सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मैच के पूर्व अपने जमाने के फुटबॉलर रह चुके समाजसेवी और रंगकर्मी अरुण सहाय के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का शोक मौन रखा गया ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके। कल का दूसरा सेमीफाइनल मैच शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम आदर्श फुटबॉल क्लब बिहिया के बीच अपराहन 1:00 बजे से वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा इस अवसर पर संयोजक सुनील कुमार सिंह, पर्यवेक्षक लाल बहादुर लाल ,अशोक मानव,सुधीर कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी संरक्षक जिला फुटबाल संघ भोजपुर ,धर्मेश उपाध्याय, हरिओम, मोहम्मद शमशाद, बुटन यादव, गजाधर सिंह, शशि भूषण सिंह ,इंद्रदीप नारायण सिन्हा, संजय सिंह,शैलेंद्र सिंह, कैलाश प्रसाद, पवन कुमार ,धनजी कुमार, सचिव आदर्श क्लब बिहिया वीर बहादुर यादव एवं जीतू चंद्रवंशी उपस्थित थे।

Related posts

प्रखंड स्तरीय बी एल ओ प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बाढ़, सुखाड़ एवं लू से निपटने की तैयारियों की प्रभारी सचिव ने की समीक्षा।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बुनकर नेता कलेश्वर तांती के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

राष्ट्रपति ने जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी।

rktvnews

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विद्यालयों में किए जा रहे असैनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:विकास भवन में सूचना विभाग की सेवा पर्व प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, चहुंओर योजनाओं की जानकारी से भरपूर।

rktvnews

Leave a Comment