RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला उपायुक्त,रामनिवास यादव ने सामान्य/विधि/उच्च न्यायालय/मानवाधिकार से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

सभी विभागों से संबंधित लंबित वादों की समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)31 अक्टूबर।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज समाहरणालय सभागार में सामान्य/विधि/उच्च न्यायालय/मानवाधिकार से संबंधित बैठक की। बैठक में सभी विभागों से संबंधित लंबित वादों की विस्तृत समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में विभागवार बारी-बारी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। शिक्षा विभाग,समाज कल्याण,सामाजिक सुरक्षा, भू अर्जन,कल्याण विभाग, प्रखण्ड एवं अंचल से संबंधित अधिकांश मामले थे जिसपर उपायुक्त ने लंबित वादों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि वे मामलों का ससमय निष्पादन कराने हेतु शपथ पत्र दायर करके त्वरित रूप से कार्रवाई करें। न्यायालय के लंबित मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने गंभीर और जटिल मामलों को अविलंब संज्ञान में देने की बात कही, ताकि त्वरित तरीके से उसका हल निकाला जा सके। मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता,सिविल सर्जन, निदेशक डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर सरिया सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा, जिला उप रजिस्ट्रार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, गिरिडीह जिला, सामान्य शाखा, विधि शाखा के प्रधान सहायक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:20 पीड़ित महिलाओं को स्वरोजगार हेतु मिलेगी 10-10 हजार रूपये की सहायता राशि।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सिंग्रामपुर में रानी दुर्गावती के अभूतपूर्व योगदान के सम्मान में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक।

rktvnews

सारण: डीएम ने अतिथिगृह छपरा में किया नवनिर्मित व्यायामशाला का उद्घाटन।

rktvnews

टर्की के माउंट अरारत की चोटी पर तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय बेटी बनी लक्ष्मी झा!पूरी चढ़ाई 41 घंटे में की पूरी।

rktvnews

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाना हमारा लक्ष्य है : ओम बिरला

rktvnews

Leave a Comment