RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 31 अक्टूबर।भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सरदार पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र निर्माण, देशभक्ति, अनुशासन और अखंडता में उनके योगदान को याद किया।
राज्यसभा के सभापति के तौर पर, उपराष्ट्रपति ने संविधान सदन में सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की और भारत की नियति और एकता को आकार देने में उनके महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान किया।
वाइस-प्रेसिडेंट एन्क्लेव में आयोजित एक भव्य समारोह में उपराष्ट्रपति जी ने सरदार पटेल के आदर्शों को कायम रखने के लिए राष्ट्रीय एकता और सामूहिक संकल्प की पुष्टि के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) के अध्यक्ष के तौर पर, उपराष्ट्रपति जी ने संस्थान की 71वीं वार्षिक आम सभा की बैठक के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आईआईपीए में उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया।
सी. पी. राधाकृष्णन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राष्ट्र निर्माण, रियासतों के एकीकरण और राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता में सरदार पटेल का अमूल्य नेतृत्व प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सरदार पटेल के अटूट दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता पर भी प्रकाश डाला जिसने एक विविध राष्ट्र को एक लोकतांत्रिक गणराज्य में एकीकृत किया।

Related posts

भोजपुर:जल यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सरैया मंडल के बूथ कार्यकताओं की बैठक।

rktvnews

आईपीईएफ स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक फोरम में भारत के अवसरों का प्रदर्शन।

rktvnews

आमरण अनशन पर बैठे गृह रक्षा वाहिनी के सफल अभ्यर्थियों को मिला रघुपति का समर्थन! सफल अभ्यार्थियों का नियुक्ति के लिए आमरण अनशन, जिला प्रशासन की नकरात्मकता को करता है प्रदर्शित:रघुपति यादव

rktvnews

सन नियो लेकर आ रहा है भावना उपाध्याय का पहला ज्योतिष और वास्तु आधारित शो ‘मोहे लागी लगन’

rktvnews

भोजपुर:ईस्टर पर होली सेवियर चर्च, आरा में विशेष प्रार्थना के साथ उत्सव मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment