RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटि की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये उचित व आवश्यक दिशा-निर्देश।

बच्चों को विद्यालय में दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवता का समय-समय पर करें जांच।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)31 अक्टूबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग से सबंधित जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने मध्याह्न भोजन योजना, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई के माध्यम से चयन, आइसीटी प्रोग्राम एवं स्मार्ट क्लास एवं स्टीयरिंग समिति से जुड़े विभिन्न कार्यों की बिंदुबार समीक्षा करते हुए जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और सुदृढ़ करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। आगे उन्होंने जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटि की बैठक में उपायुक्त ने मुख्य रूप से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन वितरण की स्थिति, बच्चों के स्वास्थ्य जाँच, रसोई सेड, विद्यालयों में खाद्यान्न की प्रत्येक माह ससमय उपलब्धता, विद्यालयों में पोषण वाटिका (किचन गार्डन) की स्थिति के अलावा विद्यालयों में कार्यरत रसोईया सहित एवं स्कूलों में रसोईयों की आवश्यकता की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न प्रखण्डों के बीओ एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

किसान आर्थिक और राजनीतिक बदलाव के केंद्र- उपराष्ट्रपति

rktvnews

सांगरी इंटरनेट सीईओ जुंजाराम थोरी द्वारा कलाकारों को सशक्त बनाने के लिए म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन सहित अन्य सेवाओं की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर के आरा में भाजपा के स्थापना दिवस पर पूर्व सांसद मीना सिंह ने फहराया भाजपा झंडा ।

rktvnews

भारी बारिश को ले जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई नैतिक मतदान की शपथ।

rktvnews

पटना:रोगियों की सेवा का व्रत लेकर समाज में जाएँ चिकित्सकगण : कुलपति

rktvnews

Leave a Comment