RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उज्जैन:लोकसभा निर्वाचन सामान्य प्रेक्षक ज्योति यादव ने एमसीएमसी निगरानी कक्ष का निरीक्षण किया!टीवी, सोशल मीडिया व रेडियो मॉनीटरिंग कार्य की सराहना की।

RKTV NEWS/उज्जैन (मध्यप्रदेश)29 अप्रैल।लोकसभा निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र22 के लिये नियुक्त निर्वाचन सामान्य प्रेक्षक ज्योति यादव ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय भवन में प्रथम तल पर स्थापित कक्ष क्रमांक 123 में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) निगरानी कक्ष का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण कक्ष में स्थापित टीवी,सोशल मीडिया व रेडियो मॉनिटरिंग के कार्य का अवलोकन किया।
सुश्री यादव ने एमसीएमसी के अन्तर्गत टेलीविजन की मॉनीटरिंग कर रहे कर्मचारियों से चर्चा की एवं डेली और प्रोसीडिंग् रजिस्टर का अवलोकन किया। रजिस्टर में समय-समय पर तिथिवार दर्ज की गई जानकारी पर संतोष व्यक्त किया। एमसीएमसी समिति सदस्य रोमित उइके ने सुश्री यादव को अवगत कराया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सतत एवं निरन्तर न्यूज चैनलों में आ रही खबरों का बारिकी से अध्ययन किया जा रहा है। सुश्री यादव ने मॉनीटरिंग कर रहे अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान एमसीएमसी सदस्य सचिव रोमित उइके, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर संगीता भदौरिया एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव का कहना है, “दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है”।

rktvnews

भोजपुर:29 सितंबर से आंदोलनरत आंगनबाड़ी सेविका के आंदोलन को भोजपुर जिला के समक्ष प्रदर्शन का भाकपा-माले ने किया समर्थन!

rktvnews

एयर मार्शल सीथेपल्ली श्रीनिवास ने भारतीय वायु सेना के प्रशिक्षण कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

हरियाणा: नारनौल:सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन।

rktvnews

बिहार पुलिस की अपराध इकाई एवं प्रगत संगणन विकास केन्द्र (C-DAC) पटना के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

rktvnews

Leave a Comment