RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दिशा एक प्रयास संस्था द्वारा उदवंतनगर प्रखंड से एक बालश्रमिक को कराया गया बिमुक्त।

आरा /भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जून। मंगलवार को धावा दल की टीम ने एक्सेस टू जस्टिस प्रोग्राम के तहत समाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर और श्रम संसाधन विभाग, भोजपुर और स्थानीय पुलिस के सहयोग से जीरो माइल उदवंतनगर के पास से 1 बाल श्रमिक को विमुक्त कराकर बाल कल्याण समिति भोजपुर में प्रस्तुत किया गया और नियोजक मनोरंजन कुमार सिंह पर प्राथमिक दर्ज कराया गया। बाल श्रम से लिप्त बालश्रमिक को मुक्त कराने के लिए उदवंतनगर प्रखंड के जीरो माइल के पास धावा दल की टीम ने जगह जगह पर छापेमारी किया। इस दौरान अमित स्वीट्स, जीरो माइल, उदवंतनगर से एक बालश्रमिक को विमुक्त कराया गया। धावा दल की टीम में ज्योति कुमारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी उदवंतनगर, अखिलेश कुमार सिंह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गड़हनी प्रभार बड़हरा, सुगीता कुमारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कोईलवर, ऋषिका सिंह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चरपोखरी, और संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर से रजत कुमार एवं स्थानीय पुलिस शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बी.एस.डीएवी. स्कूल में योग शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन जारी।

rktvnews

24 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 मई 26

rktvnews

राजस्थान:राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर रही काम : दिया कुमारी

rktvnews

छात्रों ने मिशन लाइफ के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने और “हरित योद्धाओं” के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया

rktvnews

Leave a Comment