RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल से दून विश्वविद्यालय के मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज विभाग के छात्र-छात्राओं ने की शिष्टाचार भेंट।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)05 मार्च।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज लोक भवन में दून विश्वविद्यालय के मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज विभाग के छात्र-छात्राओं ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल एवं एचओडी मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज प्रो. राजेश कुमार भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने हाल ही में लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय वसंतोत्सव के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से उनके अनुभवों और इस आयोजन से मिली सीख के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने छात्र-छात्राओं की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जिस समर्पण, गहराई और पेशेवर अंदाज से उन्होंने इस आयोजन को कवर किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा इस आयोजन के आर्थिक प्रभाव तथा अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण से किए जा रहे कार्यों के लिए सराहना की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी शक्ति यहाँ के पुष्प और यहाँ के खुशहाल लोग हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों ने इस आयोजन में अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राज्यपाल ने कहा कि जनता की खुशी और उनके भाव हमारी वास्तविक संपत्ति हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजना आवश्यक है, जिसे विद्यार्थियों ने अच्छे से कवर किया है।

Related posts

भोजपुर : भरत तिवारी के परिजनों से मिले विधायक द्वय आनंद मिश्रा व राकेश रंजन ओझा! किया शोक संवेदना व्यक्त! दिया न्याय दिलाने का भरोसा।

rktvnews

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने मातृत्व शिशु अस्पताल चैताडीह में राष्ट्रव्यापी “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” अभियान का विधिवत शुभारंभ किया, कहा स्वस्थ महिला ही परिवार और समाज की मजबूती की आधारशिला होती है।

rktvnews

गोपालगंज:खरीफ विपणन मौसम 2023-24 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति से संबंधित बैठक।

rktvnews

नई दिल्ली:तालीमी मेला 2025: जामिया में रौनक, रंग और रस का संगम।

rktvnews

अवैध संबंध बना हत्या का कारण

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment