RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:एमएसएमई मंत्री काश्यप जैन समाज के सिद्धितप के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश) 09 सितम्बर। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप सोमवार को मनोरमा गार्डन में आयोजित सामूहिक सिद्धितप पारणा महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम सन्त अमृतरसाजी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। मंत्री काश्यप ने सन्तजन से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में तपस्वियों की सिद्धितप आराधना का समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत गुरु वन्दना से हुई। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन किया गया। जैन समाज संघ द्वारा एमएसएमई मंत्री काश्यप, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व विधायक पारस जैन, रवि सोलंकी का स्वागत शाल ओढ़ाकर किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि जैन समाज संघ द्वारा सिद्धितप पारणा महोत्सव कार्यक्रम के समापन पर ऐतिहासिक वरघोड़ा निकाला गया। उज्जैन में सभी समाज के नागरिक इसी प्रकार प्रगति करें। उन्होंने कहा कि उज्जैन को मध्य प्रदेश का नेतृत्व करने का मौका मिला है। यहां से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव प्रदेश का सफल नेतृत्व कर रहे हैं। प्रदेश विकास की नित-नई ऊंचाईयां छू रहा है। उन्होंने सभी समाजजन को उज्जैन के विकास में हरसंभव सहभागिता करने का आव्हान किया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 27 जून को भोपाल तथा शहडोल आगमन।

rktvnews

Agaram Public School has set an Elite World Record in Public Speaking Marathon with 257 Participants for 28 Hours 4 Minutes 25 Seconds

Admin

भोपाल:पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान के साथ पर्यावरण मित्रों ने अपने जन्म-दिवस पर लगाए पौधे! चौहान ने रोपे आम, नीम और मौलश्री के पौधे।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने ओमिक्रॉन-विशिष्ट एमआरएनए-आधारित बूस्टर वैक्सीन जेमकोवैक-ओएम® लॉन्च की।

rktvnews

देवघर:जून को ‘मलेरिया रोधी माह’ के रूप में मनाने हेतु सिविल सर्जन की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment