RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री ने मोबाइल टॉयलेट वैन को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)28 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित निजी आवास नगला तराई से 06 मोबाइल टॉयलेट वैन को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से रेकिट एवं प्लान इंडिया की ओर से ये कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत यह पहल की गई है।
इसका मुख्य उद्देश्य पूर्णागिरी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के आलोक में स्वच्छता और जन स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है । रेकिट संस्था ने जिला प्रशासन चंपावत को CSR के तहत पूर्णागिरि मेले के लिए ये वैन उपलब्ध कराई है। इन छह वैनों में चार महिला और चार पुरुष शौचालय के साथ-साथ दो चेंजिंग रूम भी हैं।
फ्लैग ऑफ कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मनीष कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी,एडीएम कस्तूभ मिश्रा आदि मौजूद थे।

Related posts

सहारा इंडिया के सभी खाताधारकों ( निवेशकों ) के रुपये की भुगतान की मांग पर आरा बस स्टैण्ड मे बैठक संपन्न।

rktvnews

झारखंड सरकार की पहल से कुवैत में दिवंगत प्रवासी श्रमिक रामेश्वर महतो के पार्थिव शरीर की भारत वापसी सुनिश्चित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 जनवरी 26

rktvnews

नागपुर में दिव्य कला मेला 2024 का उद्घाटन मेले का आयोजन 12 से 21 जनवरी 2024 तक किया जाएगा।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जीविका दीदियां अब किसानों को बीज भी उपलब्ध करायेंगी।

rktvnews

भोजपुर:विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 19,20 मार्च को एस बी कालेज में,पंजियन जरूरी:प्राचार्या पूनम कुमारी

rktvnews

Leave a Comment