RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:राजपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक के. विवेकानंदन ने किया सामग्री कोषांग का निरीक्षण ।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)28 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजपुर विधानसभा क्षेत्र (संख्या 202) के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक के. विवेकानंदन ने आज सामग्री कोषांग (Material Koshang) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान कार्य हेतु आवश्यक सामग्री के सुरक्षित भंडारण, वर्गीकरण एवं वितरण की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की।
प्रेक्षक ने नोडल पदाधिकारी एवं उपस्थित समस्त कर्मियों से संवाद करते हुए आवश्यक निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, मतदान सामग्री के समयबद्ध प्रेषण एवं सभी अभिलेखों के सही संधारण पर बल दिया।
श्री विवेकानंदन ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा सभी व्यवस्थाओं को पूर्व से ही पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।
अधिकारियों ने प्रेक्षक को पूर्ण सहयोग एवं आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का भरोसा दिया तथा यह संकल्प लिया कि राजपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

Related posts

महादलित आयोग के अध्यक्ष संतोष निराला का शाहपुर में भव्य स्वागत।

rktvnews

PK ने लालू यादव के तेजस्वी को CM बनाने के बयान पर किया पलटवार, बोले – लालू जी को 13 करोड़ बिहारियों की चिंता नहीं, उन्हें केवल अपने बाल-बच्चे की चिंता है।

rktvnews

रायपुर : अटल जी ने पृथक राज्य बनाकर दिया, इसे संवारने की जिम्मेदारी हमारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में भारत पवेलियन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में “जन समाधान पोर्टल” का विमोचन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दुमका:108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, शिकायतें दूर करने और जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment