RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रोहतास: प्रशांत किशोर को तीन दिनों के अंदर देना होगा जवाब,नहीं तो होगी कार्रवाई,मामला दो राज्यों में मतदाता सूची में नाम है दर्ज।

RKTV NEWS/सासाराम (रोहतास)28 अक्टूबर। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के बिहार और बंगाल दोनों राज्यों के मतदाता सूची में नाम दर्ज होने को लेकर दैनिक समाचार पत्र द इंडियन एक्सप्रेस के कोलकाता पटना संस्करण में आज की तारीख (28 अक्टूबर 25) में प्रकाशित हुई खबर पर संज्ञान लेते हुए निर्वाची पदाधिकारी करगहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता सासाराम द्वारा आज एक पत्र जारी करते हुए प्रशांत किशोर से उक्त मामले में तीन दिनों के अंदर अपने पक्ष को रखने की बात कही गई है।
जारी पत्र में बताया गया है कि दैनिक समाचार पत्र “द इडियन एक्सप्रेस के कोलकाता-पटना संकरण में दिनांक-28.10.2025 को प्रकाशित खबर के अनुसार उनका नाम बिहार राज्य की निर्वाचक सूची एवं पश्चिम बंगाल की निर्वाचक सूची में दर्ज है। उक्त समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का नाम पश्चिम बंगाल के भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मतदान केन्द्र-संत हेलेन स्कूल, बी०रानीशंकरी लेन में दर्ज है। साथ ही उनका नाम 209-करगहर विधान निर्वाचन क्षेत्र के भाग संख्या-387 (मध्य विद्यालय, कोनार, उ० भाग) क्र०सं०-621 में दर्ज है। करगहर निर्वाचन क्षेत्र में उनके मतदाता पहचान पत्र संख्या-IUI3123718 है।
पत्र में बताया गया है की लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-17 के अनुसार एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में किसी व्यक्ति रजिस्ट्रीकृत नहीं किया जायेगा, उल्लंघन की स्थिति में जन प्रतिनिधिनित्व अधिनियम 1950 की धारा-31 के तहत एक वर्ष का करावास या जुर्माना या दोनो का प्रावधान है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना, ग्रामीण विकास, डीएमएफटी, नीति आयोग तथा सांसद-विधायक निधि से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निर्वाचन वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर :कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बलिगांव में जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वूमेन एवं वन स्टॉप सेंटर, महिला बाल विकास निगम भोजपुर के तत्वाधान में सखी वार्ता का आयोजन।

rktvnews

बागपत:अधिशासी अधिकारी बागपत ,बड़ौत छपरौली को कारण बताओं नोटिस जारी।

rktvnews

हिन्दू राष्ट्र का ‘लोगो’ है लखनऊ का प्रेरणा पार्क।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने बरामद किया पाॅच कार्टून अंग्रेजी शराब ! एक गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment