
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित एनडीए कार्यालय मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि महागठबंधन के तेजस्वी यादव को एनडीए गठबंधन काल कोठरी में पहुॅचाने का काम करेगी। बिहार के अगला सीएम बनने का उनका सपना साकार नहीं होगा। उन्होंने गोपालगंज सहित कई जगहों के घोटाला का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रचंड बहुमत से एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जिसका अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। उन्होंने कहा कि राम लक्ष्मण के रूप मे पीएम नरेंद्र मोदी तथा बिहार के सीएम नीतीश कुमार को कोई ताकत हिला नहीं सकती। बिहार की जनता चकनाचूर कर देगी। उन्होंने कहा कि स्व विशेश्वर ओझा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके पुत्र राकेश रंजन ओझा को शाहपुर से जिताकर बिहार विधान सभा भेजेंगे।
एनडीए की सरकार बनने पर लोग अमन-चैन से जी सकेंग। शाहपुर की जनता अपराध मुक्त सरकार चाहती है। इंटवा गाँव मे वर्ष 2000 मे दिए गए धरना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इंटवा मे हुए गोलीकांड के विरुद्ध मैं और तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उप मुख्य मंत्री स्व सुशील कुमार मोदी के साथ हम दोनो उस समय बिहार के जंगल राज के विरुद्ध सात दिन धरना पर बैठे थे। भाजपा के प्रदेश नेता भुअर ओझा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को फूल-माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा ने कहा कि बिहार मे विकास की लहर चल रही है। इस आंधी मे विपक्षी ताकतें हवा में उङ जायेंगी और शाहपुर में कमल खिलेगा। इस अवसर पर हरेराम सिंह, अरविंद पांडे, अंकित पांडे, बंटी पांडे, विध्यांचल जयसवाल, प्रदीप गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता, रामदास यादव, संतोष ओझा, धन पांडे, बचन ओझा सहित कई नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
