RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भास्कर महोत्सव का किया गया आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अक्टूबर।कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में छठ महापर्व के अवसर पर आज नगरी प्रचारिणी, आरा में भास्कर महोत्सव का आयोजन जिला पदाधिकारी भोजपुर की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सभी जिलेवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएँ दी और सभी से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी मतदाताओं से 06 नवंबर को मतदान करने की अपील की, विशेष रूप से उन लोगों से जो बाहर से आए हैं, उनसे अनुरोध किया गया कि वे मतदान करने के बाद ही अपने कार्यस्थल पर लौटें।
भास्कर महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने छठ गीत, नृत्य एवं झांकियाँ प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, सहायक समाहर्ता भोजपुर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़:जिले में मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस।

rktvnews

नारनौल:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वन विभाग की ओर से बड़कोदा में लगाए 550 पौधे।

rktvnews

राष्ट्रपति ने विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी–जी राम जी (विकसित भारत- जी राम जी) विधेयक, 2025 को अपनी स्वीकृति प्रदान की।

rktvnews

जनहित फाउंडेशन ट्रस्ट ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान समारोह।

rktvnews

अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस सील।

rktvnews

क्रिटिकल केयर में बदलाव लाने के उद्देश्य से एसजीपीजीआई लखनऊ ने उत्तर प्रदेश में टेली-आईसीयू नेटवर्क स्थापित किया।

rktvnews

Leave a Comment