RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

जनहित फाउंडेशन ट्रस्ट ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान समारोह।

छपरा/बिहार 06 सितंबर।शिक्षक समाज के निर्माण कर्ता,शिक्षक समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।गुरु समाज के धरोहर है गुरूजनों को अपने आचरण से प्रभावित करने की क्षमता होनी चाहिये जो शिक्षक स्वयं स्वाध्याय नहीं करेगा वह बच्चों को ठीक से शिक्षा दे ही नहीं सकता, आज की दुनिया शिक्षा के बिना कुछ भी नहीं कर सकती ये बाते जनहित फाउंडेशन डोरीगंज चिरांद के द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में प्रो प्रमेन्द्र रंजन सिंह ने कही। उन्होंने कहा की शिक्षक समाज के धरोहर है. जब तक शिक्षक समाज के निर्माण कर्ता की भूमिका में अपने आचरण का प्रयोग नहीं करेगे तब तक संपूर्ण रूप से छात्रों का विकास हो ही नहीं सकता शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन करने के लिए आप सभी जनहित फाउंडेशन के अध्यक्ष के साथ ही सभी पदाधिकारी, सदस्यगण बधाई के पात्र है।जनहित फाउंडेशन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले आगत अतिथियों के द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य वशिष्ठ नारायण त्रिपाठी के द्वारा किया गया। संचालन राजेंद्र प्रसाद राय ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो प्रमेन्द्र रंजन प्रिन्सिपल नारायण कॉलेज गोरेया कोठी थे।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करने वाले शिक्षकों में मानस मर्मज्ञ शिव बचन सिंह महाराज, हरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, कवि नागेन्द्र गिरी, प्रिन्सिपल अंबिका राय, आचार्य रामप्रवेश पण्डित, श्रीभगवान राम, दीप रंजन सर, मोतीलाल यादव, अंशु कुमार, प्रो राजकिशोर यादव, प्रो सुरेन्द्र कुमार, फकरूदीन अली, उमेश चंद्र सिंह, प्राचार्य मनीषा, संगीत शिक्षक सुदर्शन प्रसाद राय, तारकेश्वर प्रसाद, संतोष कुमार, अरुण कुमार, इत्यादि थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनहित फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद राय, सचिव दीपू सिंह, कोषाध्यक्ष उदय चौधरी, ट्रस्टी ओमप्रकाश यादव, रामजी राय, भोला जी ,अशोक कुमार यादव, भानु प्रताप सिंह, जयप्रकाश यादव,रवीन्द्र प्रसाद यादव, अनिल कुमार, तपे नाथ राय ,इत्यादि थे।
सभी अतिथियों को अंग वस्त्र,स्वामी विवेकानंद की किताबे, पेन ,पुष्प हार ,से सम्मानित किया गया। तपसी इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य बृजकिशोर सिंह, संस्थापक राजकिशोर सिंह को उनके आवास पर जा कर सम्मानित किया गया।

Related posts

विगत तीन वर्षों में लगभग 60 हजार कृषकों का 409.60 करोड़ रूपये का ऋण माफ! राष्ट्रीयकृत बैंको का ऋण माफ करने का अधिकार केन्द्र सरकार का – सहकारिता मंत्री

rktvnews

भोजपुर:नवसृजित राजकीय महाविद्यालय, सहार में प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा को श्रद्धांजलि*

rktvnews

गढ़वा:अबुआ आवास योजना में राशि की फर्जी निकासी का मामला, जाँच प्रक्रिया में हुई शिकायतों की पुष्टि।

rktvnews

बिहार अग्निशमन विभाग ने NOC पोर्टल किया लॉन्च।

rktvnews

गढ़वा:जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में जिला परिषद की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

आज 12 मार्च को मॉरीशस में मनाया जा रहा है स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

Leave a Comment