RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जवइनिया में चल रहा है बाढ़ लूट की तैयारी:सुदामा प्रसाद

सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा सभा में उठाया मुद्दा ,जिलाधिकारी को लिखा पत्र लिखा!

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अगस्त।आरा सांसद सुदामा ने जवइनियां बाढ पीड़ितों की समस्या लोकसभा में कल उठाया और आज भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया को पत्र लिखा!सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि भोजपुर जिले शाहपुर के दामोदर पुर पंचायत का जवइनिया गाँव का वार्ड संख्या 4 और 5 पिछले साल गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण पूरा जलमग्न हो गया था!गाँव में स्थित 450 घर,तीन मंदिर,दो आंगनवाड़ी केंद्र,हाई स्कूल और पानी टंकी भी गंगा मे समाहित हो गए थे!पिछले साल गंगा नदी के किनारे जहां 9 करोड़ की लागत से निर्मित ठोकर बांध भी गंगा उस विनाशलीला को रोकने मे अक्षम साबित हुआ था!
फिर इस साल भी बाढ़ की रोकथाम के लिए गंगा के किनारे जवइनिया में 52 करोड़ की लागत से 1225 मीटर लंबा ठोकर बांध का निर्माण का कार्य शुरू हुआ था,जिसे 15 जुलाई तक पूरा करना था,जिसे बढ़ाकर 30 जुलाई तक किया गया,लेकिन 1225 मीटर में से 400 मीटर लंबा व 9 बेडवार बांध निर्माण का कार्य आज तक नहीं हुआ है!उत्तर प्रदेश के चक्की नौरंगा की तरफ से ठोकर बांध का परकोलाइन गंगा के कटाव से ढह रहा है!कुल मिलाकर कहा जाए तो इस कार्य में लगे संबंधित विभागों के अधिकारियों व संवेदक के जरिए इस बांध की आड़ में बाढ़ लूट की तैयारी चल रही हैं! दामोदर पंचायत सहित अगल-बगल के पंचायतों की ग्रामीण जनता बुरी तरह से डरी हुई की अगर विगत साल की तरह बाढ़ आ गई हमारा भी हाल जवइनिया के बासिनदों की तरह हो जाएगा!पिछले साल बाढ़ से विस्थापित 131 लोगों को बिलौटी गाँव में बसने के लिए सरकारी जमीन का पर्चा मिला, जबकि 66 वस्थापितों को पर्चा देना बाकी हैं! विस्थापितों को आवंटित यह जमीन काफी गड्ढे में है! मिट्टी न भरें जाने के कारण इस गांव के पास से हो कर बहने वाली छेर नदी हल्की बारिश में ही उफान पर आ गई और संबंधित विस्थापितों वाली जमीन पूरी तरह से पानी से भर गई है यहा तक की फिर से उनकी स्थिति विस्थापितों से भी बुरी हो गई है!पेड़ के नीचे या सड़क के किनारे प्लास्टिक तान कर खानाबदोशों की स्थिति मे रहने को अभिसप्त हैं!
अतःइन समस्याओ के मद्देनजर में सरकार से मांग करता हूँ कि इन विस्थापितों के लिए टेंट की व्यवस्था कर कम से कम तीन माह के लिए उनके रहने-खाने, पानी,शौचालय,रौशनी,इलाज इत्यादि की तत्काल पर्याप्त व्यवस्था की जाए,सभी बाढ़ पीड़ितों को जमीन के साथ नुकसान हुई संपत्ति का मुआवजा दें,
जवइनिया मे बांध निर्माण मे तेजी लाने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए,निर्माण कार्य में लगे संबंधित विभाग के अधिकारियों व संवेदक की मिलीभगत से बांध लूट की योजना बनाने के षड्यंत्र की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा बांध निर्माण मे हुए विलंब व निर्माण कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वाले संबंधित लोगों पर कठोर कार्यवाई की जाए!
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को बताया!

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिक प्रशिक्षण प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का किया शुभारंभ।

rktvnews

मोटिवेशनल और करियर गाइडेंस सेमिनार में एनवी सर ने दिया सक्सेस मंत्र।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:बोचहा में जिलाधिकारी का मेगा निरीक्षण।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा महोत्सव व रावण दहन में हुए शामिल।

rktvnews

पीएचडी नामांकन जांच परीक्षा 2021की अधिसूचना।

rktvnews

चतरा में 27 फरवरी की मतगणना को लेकर प्रशासन सतर्क।

rktvnews

Leave a Comment