RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस सील।

नैनीताल/उत्तराखंड 13 जुलाई। 12 जुलाई 23 को गाड़ी पड़ाव मल्लीताल में अवैध रूप से गेस्ट हाउस चलाई जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी नैनीताल राहुल शाह के नेतृत्व में नगर पालिका विद्युत विभाग पर्यटन विभाग जल संस्थान एवं पुलिस की टीम के साथ औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में अरमानी गेस्ट हाउस सोलर होटल अवैध रूप से संचालित होना पाया गया। मौके पर संचालक के पास पर्यटन विभाग का पंजीकरण नहीं होना, घरेलू बिजली का कनेक्शन, गेस्ट पंजीका ना होना, कोई भी बिल बुक ना होना पाया गया। अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस में 30 से अधिक विभिन्न व्यक्तियों के पहचान पत्र भी बरामद हुए । अवैध गतिविधियों को रोकने और किसी भी प्रकार के अवैध संचालन से होने वाले अपराध को रोकने के दृष्टिगत गेस्ट हाउस को तत्काल सील कर दिया है । पर्यटन विभाग द्वारा संबंधित के विरुद्ध चलानी कार्रवाई की जा रही है, बिजली विभाग द्वारा भी अवैध कनेक्शन के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उप जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा बरामद हुए पहचान पत्र की जांच कर संबंध के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल को दिए गए हैं ।
निरीक्षण में तहसीलदार नैनीताल मनीषा मरकाना, एस आई दीपक बिष्ट, उपखंड अधिकारी विद्युत, अधिसाशी अधिकारी, नगरपालिका, कनिष्ठ अभियंता और पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Related posts

चतरा:सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि0 चतरा की निदेशक पर्षद की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में भाग लिया।

rktvnews

कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग का विशेष अभियान 3.0

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 जनवरी 26

rktvnews

जयपुर:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शान्ति एवं अहिसा विभाग द्वारा किया गया सघन वृक्षारोपण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया तथा ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

Leave a Comment