RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश।

सुरक्षा, सफाई और व्यवस्था पर जोर — उपायुक्त ने कहा, श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा दोनों सर्वोपरि।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)25 अक्टूबर।छठ महापर्व की तैयारी को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने आज जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ दुमका जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था,अग्निशमन, सुरक्षा प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली एवं आवश्यक निदेश दिया।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर पूर्ण कर ली जाएँ। उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था, श्रद्धा और पवित्रता का प्रतीक है, अतः श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने समिति को निर्देश दिया कि घाटों पर अपने स्तर से सीसीटीवी कैमरे लगाएं, ताकि विधि-व्यवस्था संधारण एवं निगरानी में आसानी हो। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पानी में रस्सी या अन्य उपयुक्त व्यवस्था की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को पानी की गहराई की जानकारी रहे और किसी प्रकार की अनहोनी की संभावना न हो।कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों पर गोताखोर की भी प्रतिनियुक्ति रहेगी।
उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि सभी घाटों पर मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित रहे, ताकि आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने घाटों तक जाने वाले मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था तथा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष पूर्ण रूप से सक्रिय रहेगा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि सभी छठ घाटों पर महिला एवं पुरुष पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन मैनाटांड़ अवस्थित पुस्तकालय का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:स्वर्गीय रमेश क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल होप क्रिकेट एकेडमी एवं बिहिया क्रिकेट अकादमी के बीच।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : सी-विजिल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तेजी से हो रहा निराकरण

rktvnews

गिरीडीह:JSLPS की दीदियों को उपायुक्त, रामनिवास यादव ने सौंपी सवारी वाहन(AGEY), हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 मार्च 26

rktvnews

मध्यप्रदेश:02 अप्रैल को 13 अभ्यर्थियों ने भरा नाम निर्देशन पत्र,अब तक 21 अभ्यर्थियों ने भरे 27 नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

Leave a Comment