RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:कांडी डिस्ट्रीब्यूटरी में शेष कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ।

उपायुक्त की अगुवाई में पदाधिकारियों ने किया नहर का निरीक्षण, किसानों तक सिंचाई जल पहुंचाने की दिशा में प्रशासन गंभीर।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)24 अक्टूबर।उत्तर कोयल जलाशय परियोजना के तहत कोयल नदी पर चंडी प्रखंड अंतर्गत भंडरिया ग्राम में बने भीमबराज से कांडी डिस्ट्रीब्यूटर नहर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस नहर के माध्यम से कांडी प्रखंड के कई पंचायतों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाना है।
कांडी डिस्ट्रीब्यूटर के अंतर्गत अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, जबकि कुछ स्थानों पर कार्य शेष रह गया है। शेष कार्य को यथाशीघ्र प्रारंभ करने एवं पूर्ण कराने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अगुवाई में आज 24 अक्टूबर 2025 को प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों की टीम ने नहर का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण में शामिल रहे वरिष्ठ अधिकारी

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, संबंधित अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, कार्यन्वयन एजेंसी वापकोस, विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी, तथा जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों ने नहर के अधूरे हिस्सों एवं निर्माणाधीन खंडों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

उपायुक्त ने दिए निर्देश– “कार्य शीघ्र पूर्ण करें, किसानों को जल्द पानी मिले”

निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त दिनेश यादव ने कहा कि कांडी डिस्ट्रीब्यूटर का निर्माण कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि किसानों के खेतों तक समय पर पानी पहुंचाया जा सके।
उन्होंने कार्यपालक अभियंता एवं संवेदक को निर्देश दिया कि शेष कार्यों को अविलंब प्रारंभ किया जाए, तथा जहां भी कोई तकनीकी या प्रशासनिक बाधा हो, उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दी जाए ताकि समाधान शीघ्र हो सके।

पुलिस अधीक्षक ने दी विधि-व्यवस्था की गारंटी

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि जहां भी कार्य के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने की आवश्यकता होगी, वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि नहर निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी।

जल्द पूरा होगा किसानों का सपना

कांडी डिस्ट्रीब्यूटर के निर्माण पूर्ण होने पर कांडी प्रखंड के कई पंचायतों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को कृषि उत्पादन में बड़ी राहत मिलेगी। जिला प्रशासन ने परियोजना को समय पर पूर्ण करने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने का संकल्प लिया है।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने इंदौर नगर निगम के नवनिर्मित परिषद सभागृह का शुभारंभ किया!इंदौर नगर निगम के भवन निर्माण के लिये 50 करोड़ रूपये की घोषणा।

rktvnews

30 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने आईएनएस विक्रमादित्य के शॉर्ट रिफिट और ड्राई डॉकिंग के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ ₹1207 करोड़ का अनुबंध किया।

rktvnews

श्रीमद्भागवत लौकिक और अलौकिक पक्षों की प्राप्ति का सुन्दर राजमार्ग है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

पटना:भारत के प्रथम हृदय-रोग-विशेषज्ञ और ऋषि-साहित्यकार थे डा श्रीनिवास: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:बिजली उपभोक्ताओं के शोषण के विरुद्ध जनतंत्र आवाज पार्टी ने दिया धरना।

rktvnews

Leave a Comment