RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

09 सितम्बर 2023 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।

सारण/ छपरा 19 जुलाई ।जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,सारण, छपरा के द्वारा बताया गया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण छपरा के तत्वावधान में दिनांक 09 सितम्बर 2023 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर सारण छपरा में किया जाएगा।
जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश-सह-सचिव महोदय के द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पक्षकारों के बीच व्यवहार न्यायालय में लंबित मुकदमें के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। जिसमें पक्षकारों के बीच व्यवहार न्यायालय में लंबित मुकदमों प्रिलिटिगेशन संबंधी वाद, आपराधिक वाद, शमनीय वाद, एन.आई. एक्ट से संबंधित बाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना वाद, न्यायाधिकरण वाद, वैवाहिक विवाद (तलाक बाद छोड़कर), श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले (जिले न्यायालय में लंबित मामले) माप-तौल अधिनियम के मामले, खनन संबंधित मामले, वन अधिनियम से संबंधित मामले, भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बी.एस.एन.एल) से संबंधित मामले, राजस्व मामलें (जिला न्यायालय), विद्युत तथा पानी बिल से संबंधित विवाद (चोरी के मामले छोड़कर) ग्राम कचहरी से संबंधित सुलहनीय मामले, सेवा (वेतन भत्ता सेवा निवृत लाभ से संबंधित) वाद अन्य दिवानी वाद एवं अन्य सुलहनीय मामले से संबंधित विवादों का निपटारा समझौते के आधार पर पक्षकारों के आपसी सहमति से निःशुल्क किया जाएगा।
उपर्युक्त प्रकार के वादों के पक्षकारों से आग्रह किया गया है कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में दिनांक 09.09.2023 को सुलह समझौते के आधार पर बिना खर्च बिल्कुल मुफ्त तत्काल खत्म कराएं।

Related posts

भोजपुर:नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार अंजनी द्वारा हर घर झंडा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

जातिवादी राजनीति के सबसे बड़े लाभार्थी गुंडे और बाहुबली।

rktvnews

नवादा:दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए बैठक आयोजित।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- आमजन में उत्साह की लहर लगातार कल्पना, टीपू सुल्तान और सोनम ने जीती पुरस्कार राशि।

rktvnews

इरेडा सीएमडी का 2025 का विजन: बाजार में नवाचार, खुदरा अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा और वैश्विक विस्तार का लक्ष्य।

rktvnews

लालकिले से प्रधानमंत्री का वेश धर बोले ‘स्वयंसेवक’ का विभाजनकारी उद्घोष।

rktvnews

Leave a Comment