RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : सांसद व विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 06 अप्रैल। शनिवार को भोजपुर जिला के शाहपुर थाना के पास प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाले शाहपुर-शिवपुर सङक का शिलान्यास आरा सांसद सुदामा प्रसाद और शाहपुर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बोलते हुए सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि जब हम एकजुट रहेंगे तो हमारी ताकत बढ़ेगी और आगामी विधान सभा चुनाव में हमारी सरकार बनेगी।तभी गरीब गुरबों के साथ-साथ बिहार का विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में लूट खसोट मची हुई है। उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय मे दाखिल खारिज, परिमार्जन सहित अन्य काम को कराने मे लोगों को अच्छी खासी राशि देनी पड़ती है अन्यथा काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मैं संसद में सड़क, बिजली, पानी, सहित हर मुद्दे को उठाता हूँ और जनता की आवाज को संसद तक पहुँचाने का काम करता हूँ। हम लोगों का यह प्रयास रहेगा कि कोई भी सड़क खराब न रहे। इस अवसर पर बोलते हुए शाहपुर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा कि मैंने काफी प्रयास करके इस सड़क को जनवरी 2023 में पास करवाया है। यह सड़क शाहपुर, बगहीं, चकरहीं, महुऑव होते हुए शिवपुर तक बनेगी। इस सड़क की लंबाई 10.56 किलोमीटर है। इस सड़क को बनाने में लागत और मेंटेनेंस खर्च लगभग 11.06 करोड़ है। यह सड़क दो नैशनल हाइवे को जोड़ेगी। शाहपुर में एन एच 84 और शिवपुर के पास आरा-मोहनिया एन एच 30 को जोङेगी यह सङक। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत मैने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना III के अंतर्गत तीन सड़कों का चयन करवाया और बनवाया है। एक सड़क शाहपुर से मिश्रौली, बारा, धवरी होते हुए बेलवानिया तक, दूसरी सड़क राम लगन टोला से गंज, ओसाईं होते हुए बिहिया बिजली पावर हाउस तक और तीसरी सङक शाहपुर से बगहीं, चकरहीं, महुऑव होते हुए शिवपुर तक है। उन्होंने कहा कि शाहपुर से शिवपुर तक बनने वाली इस सङक पर बस्ती में सड़क के दोनो किनारे नाली बनाने का भी प्रावधान है। इस सड़क का कार्यकारी एजेंसी कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल जगदीशपुर है। इस अवसर पर सांसद सुदामा प्रसाद, विधायक राहुल तिवारी, जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी, ग्रामीण कार्य विभाग जगदीशपुर के कार्यपालक अभियंता अमरेश कुमार, सहायक अभियंता अवर प्रमंडल बिहिया धीरज कुमार, शिव प्रसन्न यादव, मुन्ना शाह, राकेश यादव, मुराद हुसैन, बलिराम यादव, संतोष पासवान, राजेंद्र मिश्र, बीरबल सिंह, परमहंस पासवान, लाल बाबू यादव, जुबेर खान, प्रेम प्रकाश पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:डीजीपी राजीव कुमार शर्मा से यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात— मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहारिक पुनर्वास पर केंद्रित रहा उच्चस्तरीय संवाद।

rktvnews

भोजपुर:लोकतंत्र की सफलता का मूल आधार मतदान है :प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय टनल निर्माण का निरीक्षण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, नीलाम पत्र, टाटा लीज भूमि अतिक्रमण की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को इस वित्तीय वर्ष हेतु निर्धारित लक्ष्य के शत-प्रतिशत प्राप्ति का दिया गया निर्देश।

rktvnews

भोपाल:पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के सार्वजनिक जीवन में शुचिता और पारदर्शिता रही सर्वोपरि : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

rktvnews

भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन वियतनाम के कैम रान्ह खाड़ी में पहुंचा।

rktvnews

Leave a Comment