RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन।

उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)24 अक्टूबर। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
जनता दरबार में पेंशन,राशन कार्ड, आवास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव है, उनका निपटारा नियमानुसार ढंग से तुरंत किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।

Related posts

रामगढ़:राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:धरती के भगवान को अपनी सार्थकता साबित करने की है जरूरत :समाजसेवी सरफराज अहमद

rktvnews

दो दिनों तक चले युवा महोत्सव में जिले भर के युवाओं की उत्साह भरी भागीदारी!सुर-ताल-हुनर के संगम के साथ युवा महोत्सव का समापन।

rktvnews

डबल हँसी का धमाका: ज़ी स्टूडियोज़ और वीएच एंटरटेनमेंट की नेशनल अवॉर्ड-विजेता सीक्वल गोडे गोडे चा 2 का ट्रेलर रिलीज़, जिसमें नज़र आएँगे एमी विर्क और तान्या ।

rktvnews

प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त बक्सर की अध्यक्षता में प्रखंड चौसा एवं सिमरी से संबंधित विभिन्न पदाधिकारी/कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

स्वच्छता के खातिर न्यायाधीशगणों ने उठाया झाड़ू, की सफाई।

rktvnews

Leave a Comment