RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

आदर्श गौशाला, ग्वालियर में गोबर आधारित सीबीजी संयंत्र का भूमिपूजन।

RKTV NEWS/नई दिल्ली,11 मई।इंडियन आयल कार्पोरेशन के अंतर्गत आदर्श गौशाला, ग्वालियर में गोबर आधारित सीबीजी संयंत्र का भूमिपूजन आज हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रारंभ से वेस्ट टू वैल्थ पर जोर रहा है। इस दिशा में यह सीबीजी संयंत्र काफी कारगर सिद्ध होगा।
श्री तोमर ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से श्री नरेंद्र मोदी जी का लगातार आग्रह रहा है कि हम वेस्ट टू वैल्थ को लेकर काम करें। श्री तोमर ने कहा कि प्रकृति का जो सिद्धांत है, उसके अनुरूप काम करने से समाज-जीवन संतुलित रहता है और प्रकृति भी संतुलित रहती है, इसीलिए भारत सरकार द्वारा गोबरधन योजना भी लाई गई है। श्री तोमर ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि ग्वालियर में ऋषि महाराज के मार्गदर्शन में लगभग 10 हजार गायों की सेवा इस गौशाला में की जा रही है और उनकी पहल पर ही यह सीबीजी संयंत्र लगाया जा रहा है, जिससे वेस्ट टू वैल्थ की थीम भी यहां सार्थक होगी। श्री तोमर ने केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप पुरी व श्री धर्मेंद्र प्रधान तथा इंडियन आयल कार्पोरेशन की टीम को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने 31 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को ग्वालियर में प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।
श्री तोमर ने कहा कि वर्ष 2024 में यह संयंत्र चालू होने के पश्चात स्वच्छ भारत की दृष्टि से भी परियोजना सार्थक होगी। यह परियोजना गोबरधन योजना की पहल के रूप में है, साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देगी, प्रदूषण समाप्त करने की दिशा में कारगर होगी, इससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे एवं गौशाला भी आत्मनिर्भर हो सकेगी। नगर निगम अपने वाहनों में इससे उत्पन्न ईंधन का उपयोग कर सकेगा। समाज व पर्यावरण को निश्चित रूप से इससे बहुत लाभ होगा। श्री तोमर ने कहा कि हम जैविक व प्राकृतिक खेती की बात कर रहे हैं, उस दिशा में जाने में भी इससे मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह, गौशाला के संचालक श्री ऋषि महाराज, इंडियन आयल के कार्यकारी निदेशक श्री शांतनु गुप्ता, तेल उद्योग राज्य स्तरीय समन्वयक श्री दीपक कुमार बसु सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्यजन भी शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर:77वें गणतंत्र दिवस पर महंत अयोध्यानाथ स्वामी जी महाराज ने दिया राष्ट्र एकता का संदेश।

rktvnews

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा को लेकर हुई ब्रीफिंग।

rktvnews

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अन्तर्गत डब्लू.पी.यू. को लेकर हुआ उन्मुखीकरण कार्यशाला।

rktvnews

गढ़वा:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन, दिये गयें आवश्यक निदेश।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी द्वारा लोक शिकायत के 10 मामलों की सुनवाई कर किया गया समाधान।

rktvnews

दो दिवसीय रोजगार मेला का हुआ शुभारंभ!विषम परिस्थितियों में भी बिहारी युवा अपने प्रतिभा से अपना भविष्य बनाते हैं:जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

Leave a Comment