RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: NCC कैडेटों के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन।

RKTV NEWS/डुमरांव (बक्सर)19 अक्टूबर।दस दिनों से चल रहे 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में NCC कैडेटों के प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ।वार्षिक प्रशिक्षण के अंतिम दिन आज कैम्प कमांडेंट कर्नल रितेश रंजन के द्वारा आधिकारिक रूप से कैम्प समापन की घोषणा की गई। कैम्प समापन की घोषणा करते हुए कमान्डेन्ट के द्वारा कैडेटों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गई। बाद में विभिन्न कॉलेजों व विधालयों से आए हुए NCC कैडेटों ने अपने-अपने प्रमाण पत्र को पाकर प्रफुल्लित हुए तथा अपने-अपने ज्ञन्तव्य की ओर सहर्ष प्रस्थान कर गए।
इस शिविर में 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी के पी.आई सुबेदार मेजर डुबराज साहु, सुबेदार मुकेश कुमार, सुबेदार अरविंद कुमार, नायक सुबेदार सी.एस. सिंह, नायक सुबेदार वरूण कुमार, बी.एच.एम राहुल कुमार सिंह, सी.एच.एम नितिश कुमार, सी.एच.एम नवीन कुमार, सी.एच.एम सुमन सोरभ, नायक विजयानन्द, सी.एफ.एन आलोक कुमार, हवलदार रवि शंकर एवं ए.एन.ओ डॉ० अरबाब खान, डॉ० योगर्षि राजपूत, डॉ० अमृता सिंह, डॉ० संजय रंजना सिन्हा, अभयानंद प्रजापति, एवं सिविल स्टाफ नरेश प्रसाद, कौशलेन्द्र कुमार एवं चंदन कुमार संजय कुमार, इंद्रजीत कुमार, आदित्य कुमार, सिद्धार्थ शंकर और डी. के. कॉलेज के एन.सी.सी सहायक रौशन सिंह का कार्य सराहनीय रहा।

Related posts

दरभंगा:महिला आई.टी.आई. में सुजुकी मोटर्स द्वारा कैम्पस प्लेसमेन्ट का किया गया आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश: भावी पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए सहकारिता की गतिविधियां संचालित की जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्ट्रपति ने भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 अक्टूबर 25

rktvnews

बागपत:सर्दी के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने कक्षा 01 से 08 तक के विद्यार्थियों की 11 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया।

rktvnews

गिरीडीह:विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में पौधारोपण, पेड़ लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि जीवन संरक्षण का भी संकल्प है।

rktvnews

Leave a Comment