आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 15 जुलाई। श्री सिद्धनाथ मनोकामना के बैनर तले शनिवार को शावान माह के शिवरात्रि के शुभ दिन पर हिंदू जागरण मंच आरा भोजपुर द्वारा निकाली गई भव्य कावड़ यात्रा।
कावंर यात्रा सुबह 5 बजे गंगी से प्रारंभ हुई, जो को विभिन्न वाहनों द्वारा केशव पुर गई। फिर वहा से भोले बाबा के जलाभिषेक के लिए मां गंगा का पवित्र जल ले कर के बैंड बाजा के साथ भव्य कांवर यात्रा प्रारंभ हुई।
कावर यात्रा केशोपुर घाट से 15 किलोमीटर दूरी तय कर के बिंदटोली स्तिथ सिदनाथ बाबा के मंदिर में जलाभिषेक कर के समाप्त हुई।
जिला संयोजक विजय कुमार हिंदू ने बताया कि इस कावड़ यात्रा का मुख्य उद्देश बाबा सिद्धनाथ मंदिर का जन्नोधार करना है, त्रेता युग में भगवान राम जी इस मंदिर में सिद्धनाथ बाबा पर जलाभिषेक कर चुके है । दुर्भाग पूर्ण हम इस मंदिर की महिमा को भूलते जा रहे है। भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए हिंदू जागरण मंच हमेशा तात्पर्य रहेगा।
यात्रा में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक सोना लाल जी, जिला संयोजक (सुरेंद्र सिन्हा, विजय कुमार हिंदू) जिला महा मंत्री विशाल सिंह जिला मंत्री रोहित बज़रंगी, जिला कोशा अध्यक्ष अरुण गुप्ता, जिला मीडिया प्रमुख आदित्य सोनी,समाज सेवी अजय सिंह, आरा नगर संयोजक पवन सत्यार्थी, नगर सह संयोजक(मोहन, दुर्गेश सिंह, ऋषभ), आदित्य राज चंदन, जय केशरी,सज्जन,सोनू, राजवीर,हरेराम,शुभम,उज्ज्वल,हिमांशु,संजय कोणाडिया,धीरज, प्रिंस सचदेव, के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मालित हुए।


