RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:तेजस्वी यादव की अगुआई में बनेगा नया बिहार:पूर्व विधायक विजयेन्द्र

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अगस्त।आज राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आदेशानुसार राजद अध्यक्ष बिहार जगदानंद सिंह के मार्गदर्शन मे पूर्व विधायक संदेश विजयेंद्र कुमार यादव को राजद मे बड़ी जिम्मेवारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसकी खबर होते हैं पूरे प्रदेश में राजद कार्यकर्ताओं के बीच हर्ष और उल्लास देखने को मिला।
वही प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर विजयेंद्र कुमार यादव ने कहा की हमारे अभिभावक और नेता श्री लालू प्रसाद यादव, श्री तेजस्वी यादव व जगदानंद सिंह ने जिस उम्मीद के साथ हमे पार्टी मजबूत करने और 2025 का चुनाव में जीत से नए बिहार बनाने
का जो संकल्प और जिम्मेदारी पार्टी ने दी है उसे जी जान से लगकर पूरा करने के लिए संकल्पित हूं ।
राजद भोजपुर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार व प्रधान महासचिव रजनीश यादव ने बताया की आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव के जनसरोकार का मुद्दा – रोजगार, दवाई, सिचाई, कारवाई व किसान , नौजवान, संविधान,संगठन आरक्षण के सवाल पर विजयेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में भोजपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में राजद का अच्छा प्रदर्शन और जीत मिलेगी।
वही प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष सोनू राय ने कहा की विजयेंद्र कुमार यादव के आने से हमलोग का ताकत बढ़ेगा एवं पार्टी सांगठनिक रूप से और मजबूत होगा।
वही बधाई देने वालों में पूर्व विधान पार्षद लालदास राय, उपाध्यक्ष भोजपुर जिप लालबिहारी सिंह, पूर्व अध्यक्ष जिप भोजपुर हाकिम प्रसाद, प्रदेश महासचिव आदिव रिजवी, मनोज सिंह, महेश यादव, अनील यादव, प्रदेश महासचिव सह जिप सदस्य भीम यादव, प्रदेश महासचिव मनु यादव, प्रदेश महासचिव आरती देवी, अतिपिछड़ा भोजपुर राजद अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी,सोनू रजक, रविन्द्र रजक,हरिफन यादव, जितेन्द्र यादव जिप्सा आनन्द,अरूण कुमार, बरमेश्वर यादव, चुलु यादव, भीम यादव, सनोज यादव, गांधी राय, अजीत आर्या, धर्मेन्द्र यादव, राणा तबरेज आलम, भाई मुन्ना यादव सहित सौकडो युवा राजद कार्यकर्ता बधाई दिए।

Related posts

आलोक रंजन पुनः बने छात्र राजद के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष।

rktvnews

राजस्थान : युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंताजनक, नशा मुक्त समाज के लिए व्यापक स्तर पर हो पहल :राज्यपाल

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने की उज्जैन संभाग के विकास और सिंहस्थ के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

मध्यप्रदेश: नागपंचमी पर भगवान श्री नागचन्द्रेरश्वर के वर्ष में केवल एक दिन 24 घंटे के लिए खुलते है पट।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 अगस्त 25

rktvnews

सेल ने ज़ोजिला सुरंग परियोजना में 31,000 टन से अधिक स्टील की आपूर्ति करके, राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को और मज़बूत किया।

rktvnews

Leave a Comment