RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल ने बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)13 अप्रैल।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बैसाखी पर्व के शुभ अवसर पर आज डोईवाला स्थित श्री गुरु सिंघा सभा गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने गुरबाणी का श्रवण किया और गुरुद्वारा परिसर में उपस्थित संगत को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन अत्यंत सौभाग्यशाली है, क्योंकि यह खालसा सृजन दिवस भी है। उन्होंने कहा कि गुरुओं द्वारा उच्चारित बाणी, जिसे श्री गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित किया गया है, हमारे जीवन के लिए एक महान मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के ‘एकम’ शब्द ने हमें एकता और अखंडता का जो मूल मंत्र प्रदान किया है, उसे हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के अवसर पर इसरो को बधाई दी।

rktvnews

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

बिहार:नीतीश कुमार और बिहार की सियासत: गिद्धों के बीच एक जिंदा हकीकत।

rktvnews

भोजपुर: अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने किया सड़क का उद्धघाटन।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय कुंवर सेना के तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव आयोजित।

rktvnews

जयपुर:डीजीपी ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक।

rktvnews

Leave a Comment