RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:रामपुर में उत्पाद विभाग की छापामारी, 200 किलो जावा महुआ एवं 45 लीटर अवैध शराब नष्ट।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)18 अक्टूबर।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव के निर्देशानुसार मझीयाँव थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रकाश पासवान एवं अखिलेश पासवान नामक व्यक्ति मौके से फरार हो गए। दोनों के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान लगभग 200 किलोग्राम जावा महुआ एवं 45 लीटर अवैध देशी शराब (आईडी) बरामद की गई जिसे घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया।
जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Related posts

छत्तीसगढ़ : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: दोषियों को बख्शा नही जाएगा- मुख्यमंत्री

rktvnews

गोपालगंज:राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन ने अनुसूचित जनजाति के विकास एवं इस समुदाय के लोगों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के संदर्भ में अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गये स्व रामेश्वर प्रसाद सिन्हा।

rktvnews

भोजपुर:22 अप्रैल को आरा क्लब में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर जनसंवाद, तैयारी पूरी।

rktvnews

71वें मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए दिल्ली में जुटीं 120 प्रतिभागी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 मई 25

rktvnews

Leave a Comment