RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:नामांकन में जनता का हुजूम देख भावुक हुए राघवेंद्र ,कहा सेवक था सेवक हूं और सेवक ही रहूंगा।

बड़हरा विधानसभा से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया नामांकन।

नामांकन सभा मे मनोज तिवारी, हरी सहनी,जनक राम,स्वतंत्रदेव सिंह सहित एनडीए नेता पहुंचे।

क्षेत्र के हजारों जनता और एनडीए कार्यकताओं का हुजूम पहुंचा नामांकन सभा मे।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अक्टूबर।शुक्रवार को बड़हरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने एडीएम कार्यालय पहुंच कर नामांकन किया। उनके नामांकन में प्रस्तावक के रुप मे बड़हरा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय और अतिपिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरेराम चंद्रवंशी साथ थे।
नामांकन के लिए नामांकन सभा का आयोजन अंबिका सदन मौलाबाग मे हुआ। नामांकन सभा की अध्यक्षता संजय गाँधी काँलेज के प्राचार्य शिक्षाविद हरेकृष्ण उपाध्याय और संचालन जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया।
बड़हरा विधानसभा एनडीए प्रत्याशी के नामांकन सभा मे दिल्ली के सांसद भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, बिहार सरकार के मंत्री हरी सहनी,जनक राम,उतरप्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह,विधानपार्षंद जीवन कुमार, उतरप्रदेश के विधायक कमल मलिक मुख्य रूप से शामिल हुए।
इसके अलावा मंचासीन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय,सियाराम सिंह,बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय सिंह,संयोजक संजय तिवारी,जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी,जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, धीरज सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा, युला मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन,जिला मंत्री ठाकुर दयाल राम,जदयू प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा पटेल,लोजपा नेता उपेन्द्र सिंह,सलेमपुर मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी, कोईलवर उतरी मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, बबुरा मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद,सिन्हा मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह,सरैया मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह,जैनुल खां आदि थे।
दिल्ली सांसद भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने नामांकन सभा में अपने भाषण और गीतो से वातावरण को उल्लास मे भर दिया। उन्होने भारत सरकार और बिहार सरकार की योजनाओं को बताते हुए जंगलराज की भी याद दिलाई और कहा कि आज बिहार आगे बढ चुका है,फिर से हम इसे जंगलराज मे नही खदेड़ सकते है। बड़हरा की जीत से दिल्ली मे हमलोगों का चार इ़च सीना बढेगा। वहीं बिहार सरकार के मंत्री जनक राम,हरी सहनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार मे विकास नीतीश कुमार का एनडीए सरकार का है।हमे जात-पात नही विकास देखना है।किसी के बहकावे मे नही आना है। हम फिर से बिहार मे एनडीए सरकार बनाएंगे। उतरप्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बड़हरा सहित भोजपुर की सातो सीट एनडीए के झोली मे जाने की बात कही।
राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभा के दौरान बड़हरा की जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान सभी मे अपने लोकप्रिय नेता के प्रति अपार प्रेम को देखा गया। पूरे सभा से राघवेन्द्र प्रताप सिंह जिन्दाबाद का नारा गुंज रहा था।जनता मे अपने नेता को माला पहनाने के लिए होड़ मचा था।
बड़हरा एनडीए प्रत्याशी सह विधायक ने कहा कि मै आपलोगो का प्रेम देख कर अपने को धन्य हो गया।आज मुझे बड़हरा की जनता से आशीर्वाद मिल गया।मै बड़हरा विधानसभा से सात बार प्रतिनिधित्व किया हूँ लेकिन कभी विधायक के रूप मे नही रहा।मै हमेशा अपने क्षेत्र का सेवा करता रहा और हमेशा मुझे आशीर्वाद मिलता रहा।इसबार भी बड़हरा की जनता मुझे आशीर्वाद दे कर सेवा करने का मौका देगी।मै हमेशा बड़हरा की जनता का आभारी रहूँगा और मै कल भी सेवक था,आज भी सेवक हूँ और कल भी सेवक रहूँगा।वैसा अपने जनता पर विश्वास है। मुझसे कुछ नाराज हो सकते है,मुझसे रूठ सकते है,हो सकता है मुझमे कुछ कमी हुआ होगा,लेकिन वे सभी मेरे है। मै बड़हरा की जनता के विश्वास पर खड़ा उतरूंगा और सबको साथ ले कर चलूँगा।मुझे पूर्ण विश्वास है कि क्षेत्र की जनता का मुझे आशीर्वाद मिलेगा।
कार्यक्रम मे बड़हरा क्षेत्र की हजारो जनता सहित एनडीए कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

भारत और सेंट क्रिस्टोफर एवं नेविस ने खेल के क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के मेम्बर ही सुप्रीम बॉडी : दिल्ली हाईकोर्ट

rktvnews

केविन पीटरसन ने आर्डेंट अल्कोबे की प्रीमियम ‘बॉटल्ड-इन-ऑरिजिन’ स्पिरिट्स कलेक्शन का अनावरण किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:ओवरलोडिंग के खिलाफ चला सघन वाहन जांच अभियान।

rktvnews

बागपत:सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में लगाया जाएगा 12 नवंबर को रोजगार मेला।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment