RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकसभा आम चुनाव 2024 के तैयारियों का किया समीक्षा।

सभी बूथ पर आवश्यक सुविधाएं करें बहाल!बूथ तक पहुंचने में असमर्थ मतदाताओं को मताधिकार दिलाने के लिए पूरी तैयारी पूर्ण कर लें:रमेश घोलप

RKTVNEWS/चतरा (झारखण्ड)24 मार्च।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से मतदान केंद्रों पर पेय जल, शौचालय, विधुत अन्य सुविधाएं, मतदाता जागरूकता अभियान, दिव्यांग मतदाता, 85+ मतदाता, मतदान केंद्र तक पहुंचने में शारीरिक रूप से असमर्थ मतदाता, मत पत्र, अब्सेंटी वोटर समेत अन्य की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा ऐसा देखा जा रहा हैं कि बूथ स्तर के पदाधिकारी को निर्वाचन से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी नही हैं इससे यह प्रतीत होता हैं कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा बूथ स्तर के पदाधिकारी के साथ बैठक नही की गई हैं या फिर बूथ स्तर के पदाधिकारी के द्वारा रुचि नही लिया जा रहा हैं। इस तरह की लापरवाही के कारण निर्वाचन के दौरान समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी बूथ स्तर के पदाधिकारी के साथ बैठक कर बिंदुवार निर्वाचन के कार्यों से उन्हें अवगत कराएं। विधुत प्रमंडल को शिक्षा पदाधिकारी के साथ समन्व्य स्थापित करते हुए विधुत आपूर्ति का निर्देश दिया गया। वही शिक्षा पदाधिकारी को कहा यह सुनिश्चित करें की विद्यालय में साफ सफाई, पेयजल, शौचालय समेत अन्य सुविधाएं रहे। आगे उन्होंने स्वीप नोडल पदाधिकारी को व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान जिले भर में चलने का निर्देश दिया। दिव्यांग व 85+ (शारीरिक रूप से असमर्थ मतदाता) जो मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हैं वैसे मतदाताओं को मत का अधिकार दिलाने के लिए जो आवश्यक तैयारियां है उसे पूर्ण कर लिया जाय। मतदान केंद्र पर वॉलंटियर्स, रैंप, व्हील चेयर की व्यवस्था को लेकर भी कई अवश्य निर्देश दिया गया। वहीं होली पर्व को लेकर कहा जिन अधिकारियों/कर्मियों की ड्यूटी विधि व्यवस्था संधारण में लगाई गई हैं वो अपने कार्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें जिससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।
उक्त वीडियो कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडे, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भाकपा माले का प्रथम वार्ड सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय कला मंच द्वारा रासरंग महोत्सव का हुआ आयोजन।

rktvnews

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में पैक्स को सशक्त करने के लिए बैठक आयोजित।

rktvnews

नवादा:स्वीप के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी पॉइंट का भी उद्घाटन।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में बाल स्वास्थ्य पर 30वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन।

rktvnews

Leave a Comment