RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में गन्ना भुगतान समीक्षा बैठक सम्पन्न, मिलों को समयबद्ध भुगतान के निर्देश।

आगामी पेराई सत्र की तैयारियों पर जोर, जिलाधिकारी ने दिए सर्वे एवं मेंटेनेंस कार्य को पूरा करने के निर्देश।

अक्टूबर-नवंबर से शुरू होगा पेराई सत्र 2025-26, किसानों को न हो असुविधा।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)22 अगस्त।जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में गन्ना भुगतान के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद बागपत सहित समीपवर्ती जनपदों की चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीद, देय गन्ना मूल्य, अब तक किए गए भुगतान एवं अवशेष की स्थिति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को उनके गन्ने का भुगतान समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता है। किसानों की आय से सीधा संबंध होने के कारण भुगतान में किसी भी प्रकार की शिथिलता अस्वीकार्य होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में बकाया भुगतान नहीं किया गया तो प्रशासनिक स्तर पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
जनपद बागपत की स्थिति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि बागपत चीनी मिल में 44.91 लाख कुंतल गन्ना आपूर्ति हुई थी, जिसके सापेक्ष 16,438.93 लाख रुपये देय थे और इसका शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। इसी प्रकार रमाला चीनी मिल में 81.51 लाख कुंतल गन्ना आपूर्ति पर 30,052.30 लाख रुपये देय थे, जिसका भी पूर्ण भुगतान किया जा चुका है। मलकपुर चीनी मिल की स्थिति पर विशेष चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने शेष बकाया राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान अन्य जनपदों की चीनी मिलों की स्थिति भी प्रस्तुत की गई। मेरठ जनपद की किनौनी चीनी मिल में 68.41 लाख कुंतल गन्ना आपूर्ति के सापेक्ष 24,795 लाख रुपये देय थे, जिसमें से 17,796 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है तथा 6,999 लाख रुपये की राशि अभी लंबित है। मुजफ्फरनगर जनपद की भैंसाना चीनी मिल में 22.34 लाख कुंतल गन्ना आपूर्ति पर 8,071.10 लाख रुपये देय थे, जिसमें से 5,631.02 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है तथा 2,440.08 लाख रुपये की राशि अवशेष है।
इसी क्रम में शामली जनपद की ऊन चीनी मिल में 7.87 लाख कुंतल गन्ना आपूर्ति पर 2,840.81 लाख रुपये देय थे, जिसमें से 1,974.46 लाख रुपये का भुगतान किया गया है और 866.35 लाख रुपये शेष हैं। गाजियाबाद जनपद की मोदीनगर चीनी मिल में 8.54 लाख कुंतल गन्ना आपूर्ति पर 3,083.91 लाख रुपये देय थे, जिसमें से 1,964.00 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है तथा 1,119.91 लाख रुपये की राशि लंबित है।
इसके अतिरिक्त दौराला चीनी मिल, तितावी चीनी मिल, खतौली चीनी मिल, मंसूरपुर चीनी मिल एवं शामली चीनी मिल में शत-प्रतिशत भुगतान पूरा किया जा चुका है। यह स्थिति संतोषजनक है।
बैठक में आगामी अक्टूबर–नवंबर माह से आरंभ होने वाले पेराई सत्र की तैयारियों पर भी विचार किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी चीनी मिलें समय रहते अपने-अपने संयंत्रों का आवश्यक मेंटेनेंस कार्य पूर्ण करें। साथ ही गन्ना सर्वेक्षण (सट्टा सर्वे) कार्य पारदर्शिता और सटीकता के साथ किया जाए ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
इसके अतिरिक्त शुगर मिलों के निकटवर्ती नदियों में सिल्ट कैचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने और कृष्णा नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण रहित बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी अमर प्रताप सिंह रमाला शुगर मिल प्रबंधक विवेक यादव किनौनी शुगर मिल यूनिट हेड केपी सिंह सहित विभिन्न चीनी मिलों के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि किसानों के हितों की रक्षा हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध है और समयबद्ध गन्ना भुगतान को हर हाल में सुनिश्चित कराया जाएगा।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चेन्नई में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग कर विभिन्न सेक्टर्स से जुड़े निवेशकों के साथ बैठक की।

rktvnews

होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जारी किया निर्देश, अश्लील गाना बजाने वालों आयेगी शामत।

rktvnews

भोजपुर:माउंट लिट्रा जी विद्यालय में सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर मीट- 3 के तहत चार दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

जर्मनी के राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की।

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार अग्निशमन सेवा, नगर निगमों और प्रशिक्षित युवक-युवतियों के समन्वयन से कार्य करने की बनी सहमति।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान प्रतिशत बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे पुरस्कृत!मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा किया जा रहा नवाचार।

rktvnews

Leave a Comment