RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भोपाल की बेटियाँ देंगी बैंड की प्रस्तुति।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में होगी प्रस्तुति।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)17 अक्टूबर।भोपाल की बेटियाँ राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर 2025 को गुजरात के एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मध्यप्रदेश का मान बढ़ाएंगी।
स्कूलशिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बैंड प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट ईदगाह हिल्स स्कूल भोपाल की बालिका टीम ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया था। उसी टीम को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में 31 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए चुना है। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में शामिल दो टीमों को आमंत्रित किया है। बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल करने वाले भोपाल के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल और बालक वर्ग में देश में पहला स्थान हासिल करने वाली राजस्थान की टीम शामिल है। यह दोनों टीमें संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री श्री मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगी।
यह कार्यक्रम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश की बैंड टीम राज्य पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, अन्य सुरक्षा बल और एनसीसी की टीमों के साथ मंच साझा करेगी।
बैंड में शामिल 30 बालिकाओं की टीम उनके प्रशिक्षक रसिक नागर पांडेय के साथ 23 अक्टूबर को गुजरात के लिए प्रस्थान करेगी। श्री पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में बैंड टीम द्वारा हिन्दी, गुजराती, अंग्रेजी, स्पेनिश और जर्मन धुनें प्रस्तुत की जाएंगी। स्कूल की प्राचार्य सिस्टर लिली ने बताया कि बैंड की टीम पिछले 15 दिन से इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम के लिए तैयारी कर रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होना हमारे स्कूल, भोपाल और पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है।

Related posts

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज के कर्मचारियों द्वारा राहत सामग्री जवानिया गांव के लिए किया गया प्रस्थान।

rktvnews

रोहतास:बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा भोजपुर का बूथ सशक्तिकरण समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान और जनाक्रोश सभा में महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह की सहायता का लिया गया संकल्प।

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना के बृहद प्रचार प्रसार हेतु मंत्री, उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।

rktvnews

भारी बारिश को ले जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment