RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

राजस्थान:विधानसभा आम चुनाव- 2023 ,शुक्रवार 1 हजार 863 वोटर्स ने उठाया होम वोटिंग सुविधा का लाभ – चार दिनों में 6 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने किया घर से मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित

जयपुर/राजस्थान 17 नवंबर। विधानसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश की अनुपालना में होम वोटिंग प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि 14 नवंबर से शुरू हुई होम वोटिंग के तहत विगत 4 दिनों में कुल 6 हजार 12 मतदाताओं ने घर से ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। विधानसभा चुनाव के तहत 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं को विधानसभा चुनाव के लिए घर पर मतदान करने की सुविधा दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को होम वोटिंग के लिए कुल 1 हजार 927 मतदाताओं में से 1 हजार 863 मतदाताओं ने मतदान किया वहीं 64 मतदाता अनुपस्थित रहे। होम वोटिंग के चौथे दिन कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में 116, विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में 44, चौमूं विधानसभा क्षेत्र में 36, फुलेरा विधानसभा क्षेत्र में 74, दूदू विधानसभा क्षेत्र में 129, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 138, जमवारागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 100, हवामहल विधानसभा क्षेत्र में 103 एवं विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में 120 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वहीं, सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में 206, किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में 99, आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में 87, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में 139, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में 117, बगरू विधानसभा क्षेत्र में 164, बस्सी विधानसभा क्षेत्र में 61, चाकसू विधानसभा क्षेत्र में 130 मतदाताओं ने घर से ही मतदान सुविधा का लाभ उठाया।
गौरतलब है कि विधानसभा आम चुनाव में पहली बार होम वोटिंग की सुविधा दी जा रही है। जिन वोटर्स ने होम वोटिंग का विकल्प चुना हैं वे 19 नवंबर तक मतदान कर पाएंगे। कुल 19 विधानसभा क्षेत्रों में 7230 वोटर्स ने इस सुविधा के लिए आवेदन किया है, जिसमें 6328 के 80 वर्ष से अधिक एवं 902 विशेष योग्यजन मतदाता हैं।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिले के विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा!आम जन के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को एक सितम्बर के बाद खोलने का दिया निर्देश।

rktvnews

एसुस इंडिया ने आरटीएक्स 5050 जीपीयू से लैस नए गेमिंग लैपटॉप्स लॉन्च किए; हर गेमर के लिए दमदार परफॉर्मेंस का वादा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 सितंबर 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 जुलाई 24

rktvnews

आरा रेल थाने ने ट्रेन के स्लीपर कोच से 36 बियर के केन को किया बरामद।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने मोटर साइकिल से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवकों को शराब के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment