RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज:कांग्रेस प्रवक्ता ने मृत राधिका की मां से मिल न्याय दिलाने की कही बात।

मृत राधिका के मामले को डीआईजी तक पहुंचाएंगे: आदित्य पासवान

RKTV NEWS/थावे(गोपालगंज)23 जनवरी।उचका गांव थाने के वृंदावन मौजे गांव में मृत राधिका कुमारी के परिजनों से मिलने आज गुरूवार को पटना से चलकर कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य पासवान पहुंचे।
कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य पासवान ने मृतका राधिका कुमारी की मां सरस्वती देवी से लगभग एक घंटा तक घटना की पूरी जानकारी ली तथा इस मामले में पुलिस की शिथिलता को लेकर डीआईजी निलेश कुमार से फोन पर बात कर न्याय दिलाने की बात की । कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य पासवान ने कहा की इस समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा कर महिला सुरक्षा व महिला सम्मान की बात कर रहे हैं जबकि उनको मृत राधिका कुमारी की मां सरस्वती देवी से मिलकर आंसू पोछने और न्याय दिलाने का काम करना चाहिए लेकिन बिहार के निरंकुश मुख्यमंत्री इन सब वारदातों से अंजान सत्ता के मद में डूबे हुए हैं ।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा की थावे डायट के सरकारी कर्मियो के द्वारा मृत राधिका के साथ शारिरिक शोषण , मानसिक उत्पीड़न कर हत्या किया गया है , न की आत्म हत्या है। जैसा की स्थानीय पुलिस दिखाने का प्रयास कर रही । मृत राधिका के परिजनों के द्धारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है लेकिन पुलिस अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है और पुलिस इस मामले को दबाने में जुटी हुई है । उन्होंने आरोप लगाया की बिहार में लगातार दलित परिवार की महिलाओ के साथ अत्याचार किया जा रहा है लेकिन बिहार की पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है।
आदित्य पासवान ने कहा कि ऐसे मामलों में हमलोग जैसे नेता हर समय पिछड़ी एवम दलित परिवार को मदद करने में जुटे हुए है और यहां भी हर हालत में मृतका की मां को न्याय दिलाने की बात कही । कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य पासवान ने कहा की सत्ता के लालची सत्ता में बेठे है और इधर बिहार में गरीबों पर अन्याय हो रहा है।
मौके पर कांग्रेस पार्टी के एसटीएसटी के जिलाध्यक्ष दिनेश मांझी , राजा,पासवान सहित परिजन मौजूद रहे।

Related posts

झारखंड:JMM का मतलब ही है जस्ट मनी मशीन : अनुराग ठाकुर

rktvnews

भोपाल:विविधता में एकता का आधार भारत के विभिन्न राज्यों के लोग : राज्यपाल

rktvnews

श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में रात 8 बजे तक 36.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो कई दशकों में सर्वाधिक है।

rktvnews

एयर मार्शल एसपी धारकर भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए।

rktvnews

सी.एस. ने नवजात शिशु को पोलियो खुराक पिलाकर किया जिला स्तर पर प्लस पोलियो अभियान कार्यक्रम का उदघाटन।

rktvnews

राजस्थान: प्रधानमंत्री ने राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment