RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों की सुविधा हेतु दिए कई आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 अक्टूबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वच्छता, दवाई की उपलब्धता, मरीजों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता संबंधी सूचना का बोर्ड प्रमुख स्थान पर लगाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों की सूची बोर्ड पर अद्यतन की जाए, ताकि मरीजों को दवा की उपलब्धता की जानकारी आसानी से मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में की जाने वाली स्वास्थ्य जांच (हेल्थ चेकअप) सेवाओं की सूची भी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने हेल्थ इंफॉर्मेशन कियोस्क को तत्काल फंक्शनल (Functional) कराने का निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को डिजिटल माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी सुलभ कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न वार्डों का दौरा किया। एच.डी.यू (HDU) वार्ड का निरीक्षण करते हुए उन्होंने ए.सी. को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के बाथरूम की साफ-सफाई प्रतिदिन नियमित रूप से कराई जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने आई.सी.यू (ICU), ई.सी.जी (ECG), फिजियोथेरेपी सहित अन्य वार्डों की स्थिति की समीक्षा की।
उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों के बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में कुर्सियाँ (चेयर) लगाई जाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सभी खराब वाटर फिल्टरों को अविलंब दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित मरीजों ने उपायुक्त को बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन को आवश्यक कार्रवाई कर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
मरीजों ने एम्बुलेंस सेवा से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी उपायुक्त को दी, जिस पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि अस्पताल में प्रतिनियुक्त होमगार्ड कर्मियों में जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि वार्ड में किसी भी मरीज के साथ एक से अधिक अटेंडेंट (परिजन) न रहें, इसे सख्ती से लागू किया जाए ताकि अस्पताल की व्यवस्था सुव्यवस्थित बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ सिविल सर्जन, संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ग्रेटर नोएडा में भारत में पहली बार आयोजित की जा रही एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओणम के अवसर पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

गया:होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर :बलराज बाबा मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना।

rktvnews

भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर विभिन्न जिलों में प्रगतिशील भोजपुरी समाज ने दिया धरना।

rktvnews

संभावित बाढ़ आपदा को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment