RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उप विकास आयुक्त ने जामा प्रखंड के विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण — योजनाओं के सफल संचालन एवं सुधार हेतु दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 अक्टूबर।उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान द्वारा आज जामा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सचिवालय भैरवपुर एवं कोल्हुआ में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों की गुणवत्ता, अभिलेखों के रख-रखाव तथा लाभुकों की सहभागिता की विस्तार से जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में पंचायत सचिवालय भैरवपुर का जायजा लिया गया, जहां पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक एवं पंचायत सहायक उपस्थित थे। उप विकास आयुक्त ने पंचायत सचिव को पंचायत भवन की स्वच्छता एवं सभा भवन की रंगाई-पुताई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके बाद मनरेगा योजनाओं की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने ग्राम बरमसिया में लघु कंपोस्ट योजना की स्थल पर जाकर जांच की। योजना सही पाई गई। वहीं रोजगार सेवक को मनरेगा से संबंधित अभिलेखों का नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ग्राम समर राय एवं सुमेश्वर राय के आम बागवानी कार्यों का भी निरीक्षण किया गया।
उप विकास आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र कोल्हुआ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की उपस्थिति पंजियों की जांच की गई तथा पोषण वाटिका को बेहतर ढंग से विकसित करने एवं जल्द से जल्द मानव दिवस सृजन करने का निर्देश दिया गया।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ का निरीक्षण करते हुए विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति एवं शैक्षणिक वातावरण की समीक्षा की गई।
अंत में उप विकास आयुक्त ने JSLPS द्वारा संचालित लिफ्ट इरिगेशन योजना भैरवपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान मोटर खराब पाई गई, जिस पर संबंधित BPM JSLPS को मोटर की मरम्मत शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी योजनाएं जनहित से जुड़ी हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने एवं सुधारात्मक कार्रवाई समय पर करने का निर्देश दिया।

Related posts

भोजपुर:डांडिया नाइट का होटल ग्रांड में हुआ भव्य आयोजन।

rktvnews

भोपाल:ग्रीन एनर्जी है राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

“जन्माष्टमी से पहले जया किशोरी ने साझा किया ‘दरस कन्हैया के’ गाने का दिव्य अनुभव।

rktvnews

54वें आईएफएफआई, गोवा में कल फ्रांसीसी फिल्म ‘एंडलेस समर सिंड्रोम’ का एशियाई प्रीमियर होगा।

rktvnews

नारनौल:सेंट जॉन रेडक्रॉस भवन नारनौल में चल रहे पांच दिवसीय जेआरसी प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:तरारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा स्पेशल कैंप का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment